7,000mAh की बैटरी वाले Motorola Edge 70 Fusion को मिला नया वेरिएंट, ज्यादा स्टोरेज वाले मॉडल की क्या है कीमत?

मोटोरोला ने भारत में Edge 70 Fusion का नया 12GB रैम और 512GB स्टोरेज वेरिएंट लॉन्च किया है। यह फोन 6.78-इंच AMOLED डिस्प्ले, Snapdragon 7s Gen 4 चिपसे ...और पढ़ें

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Motorola ने इंडियन मार्केट में Edge 70 Fusion का नया वेरिएंट लॉन्च किया है। मोटोरोला का यह फोन ज्यादा स्टोरेज ऑप्शन के साथ मार्केट में उतारा गया है। Motorola Edge 70 Fusion का नया वेरिएंट 12 जीबी रैम और 512 जीबी स्टोरेज के साथ लाया गया है। इससे पहले कंपनी ने इस फोन को 256 जीबी स्टोरेज के साथ लॉन्च किया था।
Motorola Edge 70 Fusion के स्पेसिफिकेशन
Motorola Edge 70 Fusion स्मार्टफोन में 6.78-इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जिसका रिफ्रेश रेट 144Hz और पीक ब्राइटनेस 5,200 निट्स की है। मोटोरोला का यह फोन क्वालकॉम के Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट के साथ आता है। इसमें 7,000mAh की बैटरी और 68W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है।

फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जो ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) फीचर के साथ आता है। इसमें 13MP का अल्ट्रा-वाइड सेकेंडरी कैमरा दिया गया है। फोन में 32MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। यह फोन एंड्रॉयड 16 के साथ आता है। कंपनी का कहना है कि इसे तीन एंड्रॉयड अपडेट मिलेंगे।
Motorola Edge 70 Fusion की कीमत
Motorola का Edge 70 Fusion स्मार्टफोन अब चार ऑप्शन में बिक्री के लिए उपलब्ध है। यह फोन Pantone Silhouette, Pantone Blue Surf और Pantone Orient Blue कलर ऑप्शन में बिक्री के लिए आता है।8GB + 128GB : 29,999 रुपये
8GB + 256GB : 31,999 रुपये
12GB + 256GB : 33,999 रुपये
12GB + 512GB : 36,999 रुपये
मोटोरोला ने नए 512 जीबी वाले वेरिएंट को 36,999 रुपये की कीमत में पेश किया है। इस वेरिएंट की भारत में सेल शुरू हो चुकी है। मिड रेंज में इस फोन की मार्केट में सीधी टक्कर OnePlus Nord सीरीज, Redmi Turbo 5 और Nothing Phone 4a सीरीज से होती है।

Labels
Business
Post A Comment
No comments :