Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

Jio के ₹949 और ₹1029 प्लान्स में कौन-सा है आपके लिए बेस्ट? दोनों में मिलती है 84 दिनों की वैलिडिटी

Jio के ₹949 और ₹1029 प्लान्स में कौन-सा है आपके लिए बेस्ट? दोनों में मिलती है 84 दिनों की वैलिडिटी

Reliance Jio के पास अपने यूजर्स के लिए 84 दिनों की वैलिडिटी वाले दो बेहतरीन प्रीपेड प्लान्स मौजूद हैं। इन प्लान्स की कीमत 949 रुपये और 1,029 रुपये है। ...और पढ़ें






Jio के 949 रुपये और 1029 रुपये वाले प्लान में समझें अंतर।

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। भारत की सबसे बड़ी टेलीकॉम ऑपरेटर Reliance Jio के पास 949 रुपये और 1,029 रुपये की कीमत वाले दो प्रीपेड प्लान्स हैं। ये दोनों प्लान्स यूजर्स को 84 दिनों की सर्विस वैलिडिटी ऑफर करते हैं। दोनों प्लान्स OTT बेनिफिट्स के साथ आते हैं। ऐसा नहीं है कि एक प्लान दूसरे से बेहतर है। इन दोनों का अपना अलग-अलग मकसद है। दोनों में मिलने वाले बेनिफिट्स अलग-अलग हैं। अपनी जरूरत के हिसाब से आप अपनी पसंद का प्लान चुन सकते हैं। सर्विस वैलिडिटी के मामले में यूजर्स को दोनों प्लान्स में बिल्कुल एक जैसी चीज मिलती है। यहां तक कि दोनों प्लान्स यूजर्स को डेली डेटा भी एक समान ही ऑफर करते हैं। ऐसे में आइए इन प्लान्स पर एक नजर डालते हैं ताकि ये समझा जा सके कि आपके लिए कौन सा बेहतर चुनाव हो सकता है।
Reliance Jio का 949 रुपये वाला प्रीपेड प्लान

Reliance Jio के 949 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, डेली 2GB डेटा और डेली 100 SMS मिलते हैं। इस प्लान की सर्विस वैलिडिटी 84 दिनों की है। ये प्लान यूजर्स के लिए कुल 168GB डेटा बंडल करता है। इस प्लान के साथ बंडल किया गया OTT बेनिफिट JioHotstar Mobile है। ये सब्सक्रिप्शन यूजर्स को तीन महीने के लिए ऑफर किया जाता है। इसके साथ ही यूजर्स के लिए अनलिमिटेड 5G भी बंडल किया गया है। इस प्लान में मिलने वाला 5G डेटा ट्रूली अनलिमिटेड है। यूजर्स के लिए इसमें एक और बड़ा बेनिफिट बंडल किया गया है, जिसके बारे में हम नीचे बात करेंगे।



Reliance Jio का 1029 रुपये वाला प्रीपेड प्लान

Reliance Jio के 1029 रुपये वाले प्लान में भी अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, डेली 2GB डेटा और रोज 100 SMS मिलते हैं। इस प्लान के साथ बंडल किया गया टोटल डेटा 168GB है। इस प्लान की सर्विस वैलिडिटी भी 84 दिनों की है। तीन महीने का JioHotstar Mobile सब्सक्रिप्शन इस प्लान के साथ भी ऑफर किया जाता है। हालांकि, इस प्लान के साथ एक और OTT बेनिफिट बंडल किया गया है। ये OTT बेनिफिट Amazon Prime Lite है, जो यूजर्स को 84 दिनों के लिए ऑफर किया जाता है। ये प्लान भी यूजर्स को अनलिमिटेड 5G देता है।


Jio दोनों 949 रुपये और 1029 रुपये वाले प्लान्स के साथ दे रहा है Google Gemini Pro

Reliance Jio इन प्लान्स के साथ 5000 GB क्लाउड स्टोरेज के साथ 35,100 रुपये की कीमत वाला Google Gemini Pro सब्सक्रिप्शन भी ऑफर कर रहा है। ये Google Gemini Pro सब्सक्रिप्शन यूजर्स को 18 महीनों के लिए दिया जा रहा है। Google Gemini Pro सब्सक्रिप्शन का लाभ आगे भी लेते रहने के लिए यूजर्स को पूरे ऑफर पीरियड के दौरान 349 रुपये या उससे अधिक वाले प्लान से रीचार्ज चालू रखना होगा। इन प्लान्से के साथ ग्राहकों को JioTV और JioAICloud (50GB) एक्सेस भी मिलेगा।


चूंकि, 949 रुपये और 1,029 रुपये वाले प्लान्स OTT बेनिफिट्स के साथ आते हैं, इसलिए 1,029 रुपये वाला प्लान थोड़ा बेहतर ऑफर नजर आता है क्योंकि इसमें दो OTT बेनिफिट्स मिलते हैं और इसकी कीमत भी मामूली रूप से ही ज्यादा है। लेकिन अगर आपको Amazon Prime Lite बेनिफिट की जरूरत नहीं है, तो आप 949 रुपये वाले प्लान को चुन सकते हैं और अपने कुछ पैसे बचा सकते हैं।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]