Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

'फ्रेंड्स' के डायरेक्टर James Burrows का 85 साल की उम्र में निधन, TV को दिए 50 से ज्यादा हिट शोज

फ्रेंड्स' के डायरेक्टर James Burrows का 85 साल की उम्र में निधन, TV को दिए 50 से ज्यादा हिट शोज

टीवी के मशहूर डायरेक्टर जेम्स बरोज (James Burrows) का निधन हो गया है। उन्होंने टीवी को फ्रेंड्स समेत कई बड़े सुपरहिट शोज दिए हैं। ...और पढ़ें






हॉलीवुड डायरेक्टर जेम्स बरोज का हुआ निधन। फोटो क्रेडिट- एक्स

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। दर्शकों को फ्रेंड्स (F.R.I.E.N.D.S) और विल एंड ग्रेस जैसे तमाम हिट शोज देने वाले दिग्गज टेलीविजन डायरेक्टर जेम्स बरोज (James Burrows) अब इस दुनिया में नहीं रहे। 85 साल की उम्र में डायरेक्टर का निधन हो गया है।


जेम्स बरोज ने 19 जून को आखिरी सांस ली। डायरेक्टर के निधन की पुष्टि उनके परिवार ने की। परिवार ने पीपल के साथ बातचीत में कहा, "आज परिवार के बीच शांति से उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया।"
परिवार ने बयां किया दर्द

परिवार ने आगे कहा, "हम जेम्स 'जिमी' बरोज की असाधारण जिंदगी और उनकी यादगार विरासत को सेलिब्रेट करते हैं। पांच दशकों से ज्यादा समय तक वे टेलीविजन के इतिहास में सबसे असरदार और पसंदीदा डायरेक्टर में से एक रहे।"

परिवार ने आगे कहा, "एक शानदार डायरेक्टर, मेंटर और क्रिएटिव शक्ति के तौर पर उन्होंने कॉमेडी की कई पीढ़ियों को आकार देने में मदद की और दुनिया भर के दर्शकों को बेहिसाब खुशी दी।" परिवार ने यह भी कहा कि काम के साथ-साथ उन्हें उनकी दयालुता, उदारता और अपने आस-पास के लोगों पर अटूट भरोसे के लिए याद किया जाएगा।




सेलेब्स ने दी श्रद्धांजलि

जेम्स बरोज का निधन किस कारण हुआ और कहां हुआ? इसकी जानकारी नहीं दी गई है। हालांकि, फ्रेंड्स स्टार्स ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है। जेम्स बरोज के निधन के बाद फ्रेंड्स स्टार्स ने डायरेक्टर को श्रद्धांजलि दी है। शो में रॉस की भूमिका निभाने वाले अभिनेता डेविड श्विमर, जोई ट्रिबियानी का किरदार मैट लेब्लांक और फीबी बफे की भूमिका निभाने वालीं अभिनेत्री लिसा कुड्रो ने इंस्टाग्राम पोस्ट्स के जरिए श्रद्धांजलि दी।





जेम्स बरोज का करियर

बात करें करियर की तो 1940 में लॉस एंजेलिस में जन्मे जेम्स ने अपना करियर थिएटर से स्टार्ट किया और फिर 1967 के नाटक 'हॉली गोलाइटली' में असिस्टेंट स्टेज मैनेजर के तौर पर काम किया। यहीं से उनका करियर शुरू हुआ। उन्होंने 50 से ज्यादा टीवी शोज में 1000 से ज्यादा एपिसोड्स को डायरेक्ट किया है। उन्हें फ्रेंड्स के अलावा द मैरी टायलर मूर शो, टैक्सी, चीयर्स, फ्रेजियर, फ्रेंड्स, विल एंड ग्रेस और द बिग बैंग थ्योरी के लिए जाना जाता है।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]