Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

आ गए iThumpX BASS टेक्नोलॉजी वाले दो नए साउंडबार, मिलेगा 160W तक आउटपुट; कीमत 4,649 रुपये से शुरू

आ गए iThumpX BASS टेक्नोलॉजी वाले दो नए साउंडबार, मिलेगा 160W तक आउटपुट; कीमत 4,649 रुपये से शुरू



डॉमेस्टिक ब्रांड itel ने अपने प्रोडक्ट पोर्टफोलियो को एक्सपांड करते हुए देश में दो नए साउंडबार्स लॉन्च किए हैं। ये 160W और 120W ऑडियो आउटपुट के साथ उत ...और पढ़ें








itel के नए साउंबार्स भारत में लॉन्च हुए हैं।


टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। डॉमेस्टिक ब्रांड itel ने देश में दो नए साउंडबार लॉन्च करके अपने ऑडियो प्रोडक्ट पोर्टफोलियो को एक्सपांड किया है। ये नए 160W और 120W साउंडबार मॉडल कंपनी की अपनी iThumpX BASS टेक्नोलॉजी से लैस हैं। कंपनी के मुताबिक, नए साउंडबार उन यूजर्स के लिए डिजाइन किए गए हैं जो घर पर फिल्में, म्यूजिक और गेमिंग कंटेंट का मजा लेते हैं। 160W मॉडल में Hi-Q क्वाड-स्पीकर सेटअप है, जबकि 120W वैरिएंट में डुअल-स्पीकर कॉन्फिगरेशन है। दोनों मॉडल नियोडिमियम मैग्नेट-बेस्ड स्पीकर का इस्तेमाल करते हैं और इनमें DSP प्रोसेसिंग, वर्चुअल 360-डिग्री साउंड और एडवांस्ड विंड पाइप टेक्नोलॉजी जैसी ऑडियो टेक्नोलॉजी शामिल हैं।
itel साउंडबार्स की कीमत और उपलब्धता

हाल ही में लॉन्च हुए itel Soundbar 160W की कीमत 6,349 रुपये है, जबकि itel Soundbar 120W की कीमत 4,649 रुपये है। दोनों प्रोडक्ट रिटेल स्टोर पर उपलब्ध हैं।
itel के नए साउंडबार्स के स्पेसिफिकेशन
डिजाइन और कंट्रोल

साउंडबार में LED डिस्प्ले है और ऑडियो मैनेजमेंट के लिए रिमोट कंट्रोल भी मिलता है। itel बॉक्स में वॉल-माउंट किट भी दे रहा है। प्रोडक्ट्स के साथ 12 महीने की वारंटी मिलती है।



ऑडियो परफॉर्मेंस

160W मॉडल Hi-Q क्वाड ड्राइवर्स से लैस है, जबकि 120W वेरिएंट डुअल-ड्राइवर सेटअप का इस्तेमाल करता है। दोनों साउंडबार्स में iThumpX BASS टेक्नोलॉजी, साउंड प्रोसेसिंग के लिए DSP चिपसेट, वर्चुअल 360-डिग्री साउंड सपोर्ट और एडवांस्ड विंड पाइप टेक्नोलॉजी है। कंपनी का कहना है कि यूजर्स चलाए जा रहे कंटेंट के टाइप के बेसिस पर तीन EQ मोड के बीच स्विच कर सकते हैं।

कनेक्टिविटी

नए itel साउंडबार ब्लूटूथ 5.3 कनेक्टिविटी को सपोर्ट करते हैं और कई वायर्ड कनेक्शन ऑप्शन देते हैं। उपलब्ध पोर्ट्स में TV (ARC), ऑप्टिकल, AUX, USB और SW आउट शामिल हैं, जिससे यूजर्स टेलीविजन और दूसरे एंटरटेनमेंट डिवाइस कनेक्ट कर सकते हैं। साउंडबार को कम्पैटिबल TV रिमोट का इस्तेमाल करके भी कंट्रोल किया जा सकता है।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]