Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

तंजीम ब्रिट्स का पहला शतक, साउथ अफ्रीका ने नीदरलैंड्स को रौंदकर कायम रखी उम्मीद

तंजीम ब्रिट्स का पहला शतक, साउथ अफ्रीका ने नीदरलैंड्स को रौंदकर कायम रखी उम्मीद

तंजीम ब्रिट्स के पहले टी20 शतक से साउथ अफ्रीका ने नीदरलैंड्स को 88 रनों से हराया। इसी के साथ उसने महिला वर्ल्ड कप के अगले दौर में जाने की उम्मीदें बरक ...और पढ़ें








तंजीम ब्रिट्स का शानदार शतक


तंजीम ब्रिट्स ने जड़ा अपना पहला टी20 इंटरनेशनल शतक


साउथ अफ्रीका ने नीदरलैंड्स को 88 रनों से हराया


टीम ने महिला वर्ल्ड कप में अपनी उम्मीदें बरकरार रखीं



स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। तंजीम ब्रिट्स के पहले टी20 इंटरनेशनल शतक के दम पर साउथ अफ्रीका ने गुरुवार रात खेले गए आईसीसी महिला वर्ल्ड कप में नीदरलैंड्स को 88 रनों से हरा दिया। साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए एक विकेट खोकर 208 रन बनाए थे। नीदरलैंड्स 20 ओवरों में आठ विकेट खोकर 120 रन ही बना सकी।


ये साउथ अफ्रीका का इस फॉर्मेट में दूसरा सर्वोच्च स्कोर है। इसी के साथ साउथ अफ्रीका इस टूर्नामेंट में 200 का स्कोर बनाने वाली और उसे बचाने वाली तीसरी टीम बन गई है। साउथ अफ्रीका के लिए इस मैच में जीत बेहद जरूरी थी वो भी अच्छे नेट रन रेट के साथ जो उसने हासिल की और अपनी अगले दौर में जाने की उम्मीदों को जिंदा रखा है।

मजबूत शुरुआत

अपने पुराने ओपनिंग रोल में लौटीं ब्रिट्स ने लॉरा वोलवार्ड्ट के साथ मिलकर टीम को शानदार शुरुआत दी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 121 रनों की साझेदारी की। ये इन दोनों के बीच हुई अभी तक की सबसे बड़ी साझेदारी है। इस जोड़ी ने टीम के बड़े स्कोर की नींव रख दी थी। हालांकि, लॉरा अपना अर्धशतक पूरा नहीं कर सकीं। वह 45 के निजी स्कोर पर आउट हो गईं। उन्होंने 36 गेंदों पर छह चौकों की मदद से ये पारी खेली।

उनके बाद आईं एनी डर्कसेन ने लॉरा का साथ दिया और दोनों ने फिर तेजी से रन बनाए। इस जोड़ी ने 39 गेंदों 87 रनों की पारी खेली जिससे टीम 200 के पार जा सकी।
नीदरलैंड्स के बल्लेबाजों ने किया निराश

नीदरलैंड्स के लिए ये लक्ष्य आसान नहीं था। उसे शुरुआत अच्छी मिली, लेकिन बाद में ये टीम ढह गई। फीबी मोलकेनबोएर और सानया खुराना ने पहले विकेट के लिए 58 रनों की साझेदारी की जो इस टीम के लिए पहले विकेट के लिए छठी सबसे बड़ी साझेदारी है। खुराना को आठवें ओवर की पांचवीं गेंद पर ट्रॉयन ने आउट किया। उन्होंने 30 गेंदों पर 36 रन बनाए।


फिर स्टेर कैलिस ने फीबी के साथ मिलकर 42 रनों की साझेदारी बुनी। 100 के कुल स्कोर पर कैलिस 26 रन बनाकर आउट हो गईं। 110 के कुल स्कोर पर फीबी आउट हो गईं। फीबी ने 41 गेंदों पर छह चौकों की मदद से 41 रनों की पारी खेली।


यहां से फिर नीदरलैंड्स की टीम कमजोर पड़ गई। साउथ अफ्रीका उसे आउट नहीं कर सकी। साउथ अफ्रीका के लिए अयाबोंगा खाका ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए। ट्रॉयन को दो सफलता मिली। शबनील इस्माइल और नांदिने डे क्लार्क ने एक-एक विकेट लिया।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]