Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

iPhone यूजर्स के लिए रेड अलर्ट! पूर्व साइबर क्राइम एसपी बोले- खतरे में पड़ सकता है पूरा डिजिटल डेटा

iPhone यूजर्स के लिए रेड अलर्ट! पूर्व साइबर क्राइम एसपी बोले- खतरे में पड़ सकता है पूरा डिजिटल डेटा


भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (I4C) ने iPhone उपयोगकर्ताओं को एक नए हाइब्रिड साइबर फ्रॉड के प्रति चेतावनी दी है। ...और पढ़ें






iPhone यूजर्स के लिए रेड अलर्ट! पूर्व साइबर क्राइम एसपी बोले- खतरे में पड़ सकता है पूरा डिजिटल डेटा



अगर आप भी आईफोन इस्तेमाल कर रहे हैं तो आपके लिए बड़ी खबर है। भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (I4C) ने एक नए हाइब्रिड साइबर फ्रॉड को लेकर iPhone यूजर्स के लिए चेतावनी जारी की है। जी हां, ये साइबर फ्रॉड ऐसे लोगों के साथ ज्यादा हो रहा है जिनका iPhone खो गया है या हाल ही में चोरी हुआ है। चलिए पहले जानते हैं कि कैसे काम करता है ये हाइब्रिड साइबर फ्रॉड...
कैसे काम करता है हाइब्रिड साइबर फ्रॉड?

I4C का कहना है कि इस स्कैम की शुरुआत iPhone चोरी होने से होती है। ऐसे में अपराधी सबसे पहले मोबाइल को चुराकर उसे स्विच ऑफ कर देते हैं। इसके बाद वे खुद को Apple Support या Find My iPhone टीम का रिप्रेजेंटेटिव बताकर पीड़ित को इंटरनेशनल नंबर्स या मैसेजिंग प्लेटफॉर्म के जरिए कॉन्टैक्ट करते हैं, लेकिन यहां सवाल ये है कि आखिर आपका नंबर जालसाज के पास पहुंचा कैसे?

दरअसल फ्रॉड करने वाले यहां एक ट्रिक कर इस्तेमाल कर रहे हैं। सबसे पहले तो वे आपके iCloud के अकाउंट को फॉरगॉट पासवर्ड करते हैं जहां से उन्हें आकउंट से जुड़ा आपका वो असली नंबर मिल जाता है।

इसके बाद जालसाज ऐसा दावा करते हैं कि खोया हुआ फोन ट्रैक कर लिया गया है या मिल गया है। इसके बाद वे यूजर को एक लिंक सेंड कर देते हैं और फोन को अनलॉक या रिकवर करने के लिए उस पर क्लिक करने के लिए कहा जाता है।


ऐसे में एक बार लिंक पर क्लिक करते ही नकली एप्पल वेबसाइट खुलती है, जो बिल्कुल असली जैसी दिखाई देती है। यहां Apple ID, पासवर्ड या OTP एंटर करते ही सारी जानकारी सीधे साइबर अपराधियों के पास पहुंच जाती है।
iCloud अकाउंट से पूरा डेटा खतरे में

एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर जालसाज किसी यूजर के iCloud अकाउंट तक एक्सेस बना लेते हैं, तो उसकी निजी जानकारी, फोटो, डाक्यूमेंट्स और यहां तक कि बैंकिंग से जुड़ा डेटा भी खतरे में पड़ जाता है।


वहीं, इस मामले पर पूर्व साइबर क्राइम एसपी त्रिवेणी सिंह ने नोएडा में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान बताया कि अंतरराष्ट्रीय साइबर अपराधी गिरोह लगातार नए-नए तरीकों से लोगों को निशाना बना रहे हैं।



साथ ही उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि एक बार iCloud अकाउंट हैक हो जाने पर यूजर का पूरा डिजिटल डेटा अपराधियों के हाथ लग सकता है। ऐसे में लोगों को ऑनलाइन सुरक्षा के प्रति अधिक सतर्क रहने की जरूरत है।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]