Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

लेटेस्ट वाले iPhone 17 पर मिल रहा है डिस्काउंट, खरीदने से पहले देख लें डील

लेटेस्ट वाले iPhone 17 पर मिल रहा है डिस्काउंट, खरीदने से पहले देख लें डील

फ्लिपकार्ट पर लेटेस्ट iPhone 17 पर शानदार डिस्काउंट मिल रहा है, जिससे इसकी कीमत ₹74,005 तक कम हो गई है। बैंक ऑफर्स और एक्सचेंज बोनस के साथ, ग्राहक इस ...और पढ़ें





लेटेस्ट वाले iPhone 17 पर मिल रहा है डिस्काउंट, खरीदने से पहले देख लें डील

लेटेस्ट iPhone 17 पर फ्लिपकार्ट पर शानदार डिस्काउंट ऑफर।


बैंक ऑफर्स के बाद कीमत ₹74,005 तक कम हुई।


A19 चिप, 120Hz डिस्प्ले और 48MP कैमरा जैसे फीचर्स।



टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। अगर आप नया iPhone खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। Flipkart पर Apple के लेटेस्ट iPhone 17 पर आकर्षक डिस्काउंट ऑफर मिल रहा है। बैंक ऑफर्स, एक्सचेंज बोनस और अन्य डील्स को मिलाकर फोन को काफी कम कीमत में खरीदा जा सकता है। हालांकि, खरीदा करने से पहले ऑफर की पूरी जानकारी और शर्तों के बारे में जरूर जांच लें, ताकि आपको सबसे बेहतर डील मिल सके।
iPhone 17 पर डिस्काउंट ऑफर

एप्पल ने iPhone 17 को पिछले साल सितंबर महीने में लॉन्च किया था। कंपनी ने इस फोन को 82,900 रुपये की शुरुआती कीमत पर पेश किया था लेकिन अभी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म इसे सिर्फ 77,900 रुपये में खरीदने का मौका दे रहा है। यानी देखा जाए तो फोन पर फ्लैट 5000 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है।

इतना ही नहीं फोन पर खास बैंक ऑफर्स भी मिल रहे हैं जहां फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक और फ्लिपकार्ट SBI क्रेडिट कार्ड के साथ 3895 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है जिसके बाद फोन की फाइनल प्राइस सिर्फ 74,005 रुपये रह जाती है जो एक शानदार डील है। फोन को आप 2,739 रुपये की आसान EMI पर भी खरीद सकते हैं।

iPhone 17 के स्पेसिफिकेशन्स

iPhone 17 सीरीज में इस बार एक बड़ा अपग्रेड देखने को मिला है, जहां सुपर-फास्ट A19 चिप, ज्यादा मजबूत Ceramic Shield 2 और शानदार 18MP सेंटर स्टेज सेल्फी कैमरा मिल रहा है। फोन में 6.3 inch All Screen OLED डिस्प्ले मिल रही है। साथ ही इस लाइनअप में स्टैंडर्ड मॉडल यानी iPhone 17 में भी इस बार सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाला ProMotion 120Hz डिस्प्ले भी मिल रहा है।


स्टैंडर्ड और प्रो, दोनों ही मॉडल्स में हाई-रिजाल्यूशन वाले 48MP सेंसर मिल रहे हैं। हालांकि प्रो मॉडल्स में 48MP का टेलीफोटो लेंस भी है, जो शानदार 4x से 8x ऑप्टिकल जूम की सुविधा देता है।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]