Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

क्या Facebook का AI मोड चुरा रहा है आपकी जानकारी? नए फीचर ने बढ़ाई टेंशन

क्या Facebook का AI मोड चुरा रहा है आपकी जानकारी? नए फीचर ने बढ़ाई टेंशन

Meta ने Facebook के लिए एक नया AI-आधारित सर्च फीचर पेश किया है, जो यूजर्स के सवालों के जवाब देने के लिए पब्लिक पोस्ट और ग्रुप पोस्ट का उपयोग करता है। ...और पढ़ें






क्या Facebook का AI मोड चुरा रहा है आपकी जानकारी? नए फीचर ने बढ़ाई टेंशन


टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। कुछ वक्त पहले Meta ने अमेरिका में Facebook के लिए एक नया AI बेस्ड सर्च मोड पेश किया है, जिसके बाद डेटा प्राइवेसी को लेकर एक नई बहस शुरू हो गई है। जी हां, हालिया रिपोर्ट्स में ऐसा दावा किया जा रहा है कि ये AI सिस्टम यूजर्स को जवाब देने के लिए Facebook पर मौजूद Public पोस्ट, ग्रुप पोस्ट और अन्य ओपन जानकारी का यूज कर रहा है।


इस नए सिस्टम के तहत Facebook का सर्च बार अब पहले की तुलना में ज्यादा AI-सेंट्रिक हो गया है। इसका मतलब है कि AI अलग-अलग पब्लिक पोस्ट, ग्रुप्स पोस्ट में उपलब्ध जानकारी को एक साथ जोड़कर यूजर्स के सवालों का जवाब दे रहा है। ऐसे में कई एक्सपर्ट्स ने चिंता जताई है कि सालों पहले शेयर की गई पब्लिक पोस्ट भी AI के जवाबों में रेफेरेंस के तौर पर यूज हो सकती हैं।

क्यों बढ़ रही है प्राइवेसी की चिंता?

Deutsche Welle यानी DW ने अपनी एक हालिया वीडियो में बताया है कि सोशल मीडिया पर मौजूद बड़ी मात्रा में पब्लिक पोस्ट को AI के जरिए तेजी से सर्च और एनालाइज किया जा सकता है। इससे साइबर अपराधियों के लिए ट्रेंड्स और यूजर बिहेवियर को समझना पहले से काफी ज्यादा आसान हो सकता है। हालांकि इस पर Meta का कहना है कि वे सुरक्षा के लिए अलग-अलग फिल्टर्स और सुरक्षा उपायों का इस्तेमाल कर रहा है।

गलत जानकारी का भी खतरा

इतना ही नहीं AI सिस्टम के सामने इस वक्त एक बड़ी चुनौती ये भी है कि वो कई बार नॉर्मल यूजर्स की राय और एक्सपर्ट्स की सलाह के बीच अंतर करने में पूरी तरह सक्षम नहीं है। ऐसे में पब्लिक प्लेटफॉर्म्स से इकट्ठा की गई जानकारी के बेस पर गलत या भ्रामक जवाब सामने आने का जोखिम भी बढ़ गया है। यही कारण है कि AI मॉडल्स की रिलायबिलिटी और डेटा सोर्स को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं।
ऐसे में क्या कर सकते हैं यूजर्स?

ऐसे में अगर आप अपनी पुरानी पोस्ट को ज्यादा प्राइवेट रखना चाहते हैं, तो Facebook की प्राइवेसी सेटिंग्स में जाकर आपके जितने भी पुराने Public Posts की विजिबिलिटी पब्लिक है उसे चेंज करके Friends Only में बदल दें। साथ ही नई पोस्ट शेयर करते टाइम भी ऑडियंस सेटिंग्स पर ध्यान रखें। पब्लिक ग्रुप्स में कोई भी जानकारी शेयर करने से पहले ये समझना चाहिए कि वो लंबे टाइम तक ऑनलाइन उपलब्ध रह सकती है।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]