क्या eSIM में ज्यादा तेज चलता है इंटरनेट? फिजिकल SIM से बेहतर है या नहीं

ईसिम और फिजिकल सिम में इंटरनेट स्पीड का कोई सीधा अंतर नहीं होता, यह नेटवर्क कवरेज और ऑपरेटर पर निर्भर करता है। ईसिम बिल्ट-इन होने, मल्टीपल प्रोफाइल और ...और पढ़ें
-1782189226442_v.webp)

पिछले कुछ वक्त में फिजिकल SIM के मुकाबले eSIM का यूज काफी ज्यादा बढ़ गया है और कई नए स्मार्टफोन में ये सुविधा मिलने लगी है। ऐसे में काफी यूजर्स के मन में ये सवाल जरूर आता है कि क्या eSIM यूज करने पर इंटरनेट की स्पीड फिजिकल SIM की तुलना में ज्यादा मिलती है? क्या यह ट्रेडिशनल SIM कार्ड से बेहतर ऑप्शन है। चलिए आज इसी के बारे में विस्तार से जानते हैं...
क्या eSIM में ज्यादा फास्ट चलता है इंटरनेट?
सीधे शब्दों में कहें तो eSIM के कारण इंटरनेट की स्पीड में कोई अंतर नहीं आता। इंटरनेट की स्पीड नेटवर्क कवरेज, टेलीकॉम ऑपरेटर, 4G या 5G अवेलेबिलिटी और आसपास के नेटवर्क ट्रैफिक पर डिपेंड करती है। अगर एक ही ऑपरेटर की eSIM और फिजिकल SIM का यूज किया जाए तो दोनों में स्पीड लगभग एक जैसी देखने को मिलती है।
हालांकि ऐसा देखा गया है कि कुछ मामलों में eSIM पर नेटवर्क स्विचिंग और प्रोफाइल मैनेजमेंट ज्यादा आसान होती ह। इसी कारण यूजर को बेहतर कनेक्टिविटी का एक्सपीरियंस मिल सकता है, लेकिन इसका इंटरनेट स्पीड पर कोई सीधा असर नहीं पड़ता।
eSIM के क्या-क्या फायदे?
दरअसल eSIM फोन के अंदर ही बिल्ट-इन होती है, यानी इसमें आपको अलग से SIM कार्ड लगाने की जरूरत नहीं है। साथ ही फोन में eSIM एक्टिव होने से SIM खोने या खराब होने की टेंशन भी नहीं रहती। इतना ही नहीं फोन में एक साथ कई eSIM प्रोफाइल भी सेव किए जा सकते हैं, जिससे अलग-अलग ऑपरेटर के बीच स्विच करना काफी ज्यादा आसान हो जाता है।
आपके लिए कौन-सा बेस्ट?
अगर आप एक ऐसा फोन यूज कर रहे हैं जिसमें eSIM का सपोर्ट मिल रहा है और आप ज्यादा सुविधाजनक और एडवांस ऑप्शन चाहते हैं तो eSIM अच्छा विकल्प हो सकता है, लेकिन अगर आप बार-बार फोन चेंज करते रहते हैं या SIM को आसानी से दूसरे डिवाइस में यूज करना चाहते हैं तो फिजिकल SIM अभी भी एक बेहतर ऑप्शन है।

Labels
Business
Post A Comment
No comments :