Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

Dhurandhar 2 पर रणवीर सिंह-आदित्य धर ने खेला था 'सट्टा', रत्तीभर फीस लेकर उठाया था बड़ा जोखिम

Dhurandhar 2 पर रणवीर सिंह-आदित्य धर ने खेला था 'सट्टा', रत्तीभर फीस लेकर उठाया था बड़ा जोखिम



'धुरंधर 2' की निर्माता ज्योति देशपांडे ने हाल ही में बताया कि किस तरह से रणवीर सिंह और आदित्य धर ने मूवी के बजट को देखते हुए सबसे बड़ा रिस्क उठाया था। ...और पढ़ें






'धुरंधर 2' के लिए रणवीर सिंह ने उठाया था जोखिम/ फोटो- Instagram



एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 'धुरंधर 2' (Dhurandhar 2) हिंदी सिनेमा के इतिहास में अपना नाम दर्ज करवा चुकी है। आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस स्पाई थ्रिलर फिल्म को दो भागों में रिलीज किया गया। दोनों पार्ट्स ने मिलकर बॉक्स ऑफिस पर 3100 करोड़ से ज्यादा का दुनियाभर में बिजनेस किया।


अब हाल ही में निर्माता ज्योति देशपांडे ने 'धुरंधर 2' की OTT रिलीज से पहले यह खुलासा किया कि रणवीर सिंह और आदित्य धर दोनों ने ही फिल्म का न सिर्फ बजट संभाला, बल्कि उन्होंने सबसे बड़ा जोखिम उठाते हुए मूवी के लिए कम फीस चार्ज की।
रणवीर सिंह और आदित्य धर ने खेला था ये दांव

ई-टाइम्स डिजिटल से खास बातचीत में 'धुरंधर 2' की निर्माता ज्योति देशपांडे ने कहा, "धुरंधर में रणवीर सिंह कम फिक्स फीस और बैकएंड डील के साथ आए थे। यही कारण है कि जब फिल्म प्रॉफिट में गई तो उन्हें फायदा हुआ। यही चीज आदित्य धर ने भी की थी, जिन्होंने कम पैसा लिया, लेकिन प्रॉफिट शेयर किया। इस वजह से ही दोनों को फिल्म की सफलता पर काफी मुनाफा हुआ, क्योंकि वह सिर्फ फीस लेकर साइड नहीं हुए, उन्होंने जोखिम उठाया, जिसका उन्हें रिवॉर्ड मिला।"




धुरंधर में हमने अपना सबकुछ झोंक दिया

ज्योति देशपांडे ने यह भी बताया कि उन्होंने जितना सोचा था, फिल्म की लागत उससे दोगुनी हो गई थी। धुरंधर 2 की निर्माता ने आगे कहा,


"धुरंधर के लिए हमने अपना सबकुछ लगा दिया था। फिल्म पर जितना हमने स्पेंड करने का सोचा था, उससे लगभग दोगुना अमाउंट खर्च हुआ था। जब हमने धुरंधर बनाई थी, तो हमने ये नहीं सोचा था कि इसको दो भागों में बनाएंगे। धुरंधर को एक ही कहानी के रूप में लिखा गया था। इसका बजट भी एक फिल्म के हिसाब से तय हुआ था और एक ही फिल्म के रूप में सोचा भी गया था। हालांकि, जब मूवी का फर्स्ट शेड्यूल खत्म हुआ, तो हमें यह एहसास हुआ कि जितना बजट हमने फिल्म के लिए तय किया था, यह उससे आगे निकल चुका है। टर्निंग प्वाइंट तब आया, जब टीम ने फिल्म के पहले शेड्यूल का रिव्यू किया।


कहानी की स्पीड से लगा दो भागों में बन सकती है

ज्योति देशपांडे ने कहा, "पहले शेड्यूल का फुटेज बहुत ही खूबसूरत तरीके से सामने आया था, लेकिन कहानी जिस स्पीड से आगे बढ़ रही थी, वह देखकर हमें यह एहसास हुआ कि मूवी में वह क्षमता है कि इसकी कहानी दो भागों में बांटी जाए। अपनी इस योजना को फ्रेंचाइजी में बदलना आसान नहीं था। जब हमने फिल्म पर पैसा लगाने का निर्णय लिया, तब हमें यह समझ आया कि फिल्म में वह पोटेंशियल है कि इसे दो पार्ट्स में बनाया जा सके। हमारा पैसा लगा, लेकिन यह मूवी सफलता की दिशा में काम कर रही थी।

उन्होंने जाते-जाते यह भी कहा कि पावरफुल स्क्रिप्ट, कांसेप्ट और सभी के योगदान की वजह से दो पार्ट्स में रिलीज हुई धुरंधर सभी के लिए एक ऐसी यात्रा बनी, जिससे सभी मालामाल होकर अपने-अपने घर लौटे। आपको बता दें कि अब धुरंधर 2 ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म का ग्रैंड प्रीमियर 4 जून को जियो हॉटस्टार (Jio Hotstar) पर होगा।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]