Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

बांग्लादेश के विदेश मंत्री रहमान संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र के अध्यक्ष चुने गए

बांग्लादेश के विदेश मंत्री रहमान संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र के अध्यक्ष चुने गए


बांग्लादेश के विदेश मंत्री खलीलुर रहमान को संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र का अध्यक्ष चुना गया है। उन्होंने साइप्रस के उम्मीदवार एंड्रियास काकौरि ...और पढ़ें





खलीलुर रहमान संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र के अध्यक्ष चुने गए। (फाइल)





बांग्लादेश के खलीलुर रहमान UNGA के 81वें अध्यक्ष चुने गए।


उन्होंने साइप्रस के एंड्रियास काकौरिस को कड़े मुकाबले में हराया।


रहमान सितंबर में 193 सदस्यीय महासभा का नेतृत्व करेंगे।



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बांग्लादेश के विदेश मंत्री खलीलुर रहमान मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र के अध्यक्ष चुने गए हैं। उन्होंने बेहद कड़े मुकाबले में साइप्रस के उम्मीदवार एंड्रियास काकौरिस को हराया।

रहमान को 99 वोट मिले जबकि काकौरिस को उपस्थित और मतदान करने वाले 190 सदस्यों में से 91 वोट मिले। निर्वाचित होने के लिए 96 वोटों की आवश्यकता थी। रहमान सितंबर में शुरू होने वाले 193 सदस्यीय महासभा के 81वें सत्र का नेतृत्व करेंगे।


रहमान संयुक्त राष्ट्र महासभा की वर्तमान अध्यक्ष और जर्मनी की पूर्व विदेश मंत्री एनालेना बेरबाक से पदभार ग्रहण करेंगे। एनालेना संयुक्त राष्ट्र महासभा के 80 साल के इतिहास में केवल पांचवीं महिला अध्यक्ष हैं।

बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान ने खलीलुर रहमान को संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र के अध्यक्ष चुने जाने पर बधाई दी है। रहमान ने फरवरी में बांग्लादेश के विदेश मंत्री के रूप में शपथ ली थी।

संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष का चुनाव ऐसे समय में हुआ है जब संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा बनाए रखने में विफल रही है। संयुक्त राष्ट्र के मौजूदा प्रमुख गुटेरस का कार्यकाल इस साल के अंत में समाप्त हो रहा है, ऐसे में अगले महासचिव के चुनाव की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]