Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

Cocktail 2 के साथ दर्शकों को मिलेंगे थिएटर्स में दो तोहफे, मेकर्स ने फैंस के लिए बनाया धांसू प्लान!

Cocktail 2 के साथ दर्शकों को मिलेंगे थिएटर्स में दो तोहफे, मेकर्स ने फैंस के लिए बनाया धांसू प्लान!

शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना स्टारर Cocktail 2 के साथ दर्शकों को एक बड़ा सरप्राइज मिलने वाला है। ...और पढ़ें






कॉकटेल 2 के साथ मिलेगा बड़ा सरप्राइज


कॉकटेल 2 के साथ मिलेगा बड़ा सरप्राइज


19 जून को रिलीज होने जा रही शाहिद-कृति की फिल्म


सेंसर बोर्ड ने दिया A सर्टिफिकेट



एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की मुख्य भूमिकाओं वाली फिल्म 'कॉकटेल 2' (Cocktail 2) 19 जून, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म के लिए दर्शक पहले से ही काफी एक्साइटेड हैं और इस एक्साइटमेंट को बढ़ाने में मेकर्स बिल्कुल भी कसर नहीं छोड़ रहे हैं।


अगर आप भी Cocktail 2 देखने का प्लान बना रहे हैं तो खुश जाहिए क्योंकि इसके साथ आपको एक दिलचस्प सरप्राइज मिलने वाला है।
'कॉकटेल 2' के साथ मिलेंगे 2 सरप्राइज

खबर है कि इस आने वाली रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म के साथ दो मोस्ट अवेटेड फिल्मों के टीजर दिखाए जा सकते हैं। जिन दो फिल्मों के टीजर 'कॉकटेल 2' के साथ दिखाए जाने की उम्मीद है, उनमें से एक है 'प्रहार – द उज्ज्वल निकम स्टोरी' और दूसरी है श्रद्धा कपूर की फिल्म 'ईथा'। यानी स्त्री के दोनों एक्टर्स कॉकटेल 2 के साथ बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं।



प्रहार के बारे में

पब्लिक प्रॉसिक्यूटर उज्ज्वल निकम की जिंदगी पर आधारित फ़िल्म 'प्रहार' में राजकुमार राव (Rajkummar Rao) के साथ वामिका गब्बी, जयदीप अहलावत और सिकंदर खेर नजर आएंगे। इस फिल्म को अविनाश अरुण डायरेक्ट करेंगे, जो हाल ही में अपनी आने वाली वेब सीरीज़ 'प्रीतम एंड पेड्रो' को लेकर चर्चा में रहे हैं।



ईथा के बारे में

इस बीच, ईथा में श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) मराठी तमाशा कलाकार विथाबाई नारायणगांवकर की भूमिका में होंगी। फिल्म का निर्देशन 'छावा' फेम निर्देशक लक्ष्मण उतेकर करेंगे। इसमें श्रद्धा कपूर के साथ रणदीप हुडा और मोहम्मद जीशान अय्यूब नजर आएंगे।




बॉलीवुड हंगामा के एक सोर्स ने कन्फर्म किया, 'पूरी संभावना है कि ये दोनों टीजर 'कॉकटेल 2' के साथ दिखाए जाएंगे, हालांकि अभी इस पर आखिरी फैसला नहीं लिया गया है। इससे पहले, मैडॉक ने 'छावा' के साथ 'भूल चूक माफ' का टीजर, 'थम्मा' के साथ 'शक्ति शालिनी' की अनाउंसमेंट क्लिप, 'स्त्री 2' के साथ 'छावा' का टीज़र वगैरह दिखाए थे।
कॉकटेल 2 के बारे में

शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति सेनन स्टारर 'कॉकटेल 2' 19 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। रिलीज से पहले फिल्म को CBFC से 'A' सर्टिफिकेट मिल गया है। 'कॉकटेल 2' कृति सेनन के करियर की पहली 'A-रेटेड' फिल्म होगी। वहीं, 'एनिमल' के बाद रश्मिका मंदाना के लिए यह दूसरी 'A-रेटेड' फिल्म है। वहीं शाहिद ने इससे पहले 'कमीने' (2009), 'उड़ता पंजाब' (2016), 'कबीर सिंह' (2019) और 'ओ रोमियो' (2026) जैसी 'एडल्ट-रेटेड' फिल्मों में काम किया है।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]