Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

भूतों का बॉक्स ऑफिस पर कब्जा, 2700 करोड़ की Obsession के बाद बॉलीवुड की हॉरर फिल्म ने मचाया हड़कंप

भूतों का बॉक्स ऑफिस पर कब्जा, 2700 करोड़ की Obsession के बाद बॉलीवुड की हॉरर फिल्म ने मचाया हड़कंप

हॉरर फिल्मों का दौर एक बार फिर से लौट आया है। 2700 करोड़ का बिजनेस करने वाली ऑब्सेशन के बाद अब बॉलीवुड की भूतिया फिल्म बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा रही है। ...और पढ़ें






'हॉन्टेड 3D: इकोस ऑफ द पास्ट' डे 4 कलेक्शन/ फोटो- Instagram


हॉरर फिल्म ने चटाई 'मैं वापस आऊंगा' को धूल


'पेद्दी' का बॉक्स ऑफिस पर भाग्य बदल देगी हॉरर फिल्म


ऑब्सेशन के बाद बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर रही है मूवी


एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। एक एक्टर के लिए सबसे बड़ी क्रिटिक उसकी ऑडियंस ही होती है। फिल्म को पसंद करना है या दुत्कारना, यह पूरी तरह से दर्शकों पर निर्भर करता है। 'धुरंधर 2' के बाद 'पेद्दी' सिनेमाघरों में धुआंधार कमाई कर रही है। हालांकि, अब इस फिल्म के साथ-साथ 'है जवानी तो इश्क होना है' का भाग्य बदलने के लिए बीते शुक्रवार को एक फिल्म सिनेमाघरों में आ चुकी है।


अब न ऑडियंस को रोमांस चाहिए और न ही एक्शन, अब उन्हें कुछ डरावना देखना है। ऑब्सेशन के बाद अब बीते शुक्रवार को रिलीज हुई फिल्म 'हॉन्टेड 3D: इकोस ऑफ द पास्ट' बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है। महज 4 दिनों के अंदर फिल्म की हुई कमाई सुनकर फैंस को झटका लगने वाला है।

दिलजीत-कंगना की फिल्म को पीछे छोड़ मारी बाजी

12 जून को सिनेमाघरों में तीन फिल्में रिलीज हुई थी, जिसमें दिलजीत दोसांझ-वेदांग रैना की मूवी 'मैं वापस आऊंगा', कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' और मिमोह चक्रवर्ती-चेतना पांडे की 'हॉन्टेड' का सीक्वल शामिल है। एक तरफ जहां 'मैं वापस आऊंगा और भारत भाग्य विधाता 1 करोड़ भी निकालने में संघर्ष कर रही है, तो वहीं दूसरी तरफ बड़ी फिल्मों की नाक के नीचे से हॉन्टेड 3D: इकोस ऑफ द पास्ट' ने मोटी रकम उड़ा ली है।

सैकनिल्क डॉट कॉम की रिपोर्ट्स के मुताबिक, हॉन्टेड 3D: इकोस ऑफ द पास्ट' ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 2.24 करोड़ की ओपनिंग ली थी। दूसरे दिन फिल्म के कलेक्शन में थोड़ी बढ़ोतरी हुई और मूवी ने लगभग 3.6 करोड़ के आसपास का कलेक्शन किया। इसके बाद रविवार को भी मूवी का सिक्का बखूबी चला और सिंगल डे पर हॉरर फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 3.25 करोड़ कमाए। चौथे दिन भी बॉक्स ऑफिस पर हॉन्टेड 3D: इकोस ऑफ द पास्ट' की रफ्तार थमी नहीं और फिल्म ने सोमवार को 2.45 करोड़ का सिंगल डे पर कलेक्शन किया।




4 दिनों में हॉरर फिल्म ने कमाई मोटी रकम

एक तरफ जहां भारत भाग्य विधाता ने 4 दिनों में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कुल नेट कलेक्शन जहां 5.86 करोड़ का किया, तो वहीं दूसरी तरफ 'मैं वापस आऊंगा' ने भी महज 8.10 करोड़ कमाए। हालांकि, इन दोनों ही फिल्मों के मुकाबले 'हॉन्टेड 3D: इकोस ऑफ द पास्ट' ने 4 दिनों में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर नेट कमाई 11.55 करोड़ और वर्ल्डवाइड 13.60 करोड़ तक की कर ली है।




'हॉन्टेड 3D: इकोस ऑफ द पास्ट' की स्टारकास्ट की बात करें तो इस मूवी में चेतना पांडे, मिमोह, प्रणीत भट्ट और गौरव बाजपाई मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं। फिल्म के निर्देशन की कमान विक्रम भट्ट, मनीष पी चव्हाण ने किया है।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]