Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

Cocktail 2 को टक्कर दे रही है समांथा की एक्शन कॉमेडी, दूसरे दिन कमाई से Maa Inti Bangaaram ने हिला डाला बॉक्स ऑफिस

Cocktail 2 को टक्कर दे रही है समांथा की एक्शन कॉमेडी, दूसरे दिन कमाई से Maa Inti Bangaaram ने हिला डाला बॉक्स ऑफिस

अभिनेत्री समांथा रुथ प्रभु स्टारर लेटेस्ट फिल्म 'मां इंति बंगारम' बॉक्स ऑफिस पर अच्छा बिजनेस कर रही है। ...और पढ़ें






'मां इंति बंगारम' कलेक्शन रिपोर्ट (फोटो क्रेडिट- एक्स)


'मां इंति बंगारम' की अच्छा कारोबार


बॉक्स ऑफिस पर छोड़ी छाप


समांथा की लेटेस्ट फिल्म 'मां इंति बंगारम'


एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। साउथ सिनेमा की लेडी सुपरस्टार के बारे में जिक्र किया जाए तो उसमें समांथा रुथ प्रभु का नाम जरूर शामिल होगा। हाल ही में समांथा की लेटेस्ट फिल्म 'मां इंति बंगारम' को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया है। एक्शन कॉमेडी इस थ्रिलर ने बॉलीवुड सुपरस्टार शाहिद कपूर की नई फिल्म कॉकटेल 2 को कमाई के मामले में कड़ी टक्कर दी है।


इसका अंदाजा आप 'मां इंति बंगारम' के रिलीज के दूसरे दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के जरिए आसानी से लगा सकते हैं। आइए जानते हैं कि शनिवार को इस तेलुगु मूवी ने कितना कारोबार किया है।
'मां इंति बंगारम' की अच्छी शुरुआत

शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना स्टारर कॉकेटल 2 बीते वीकेंड की सबसे बड़ी रिलीज फिल्मों में से एक है। कमाई के मामले में भी कॉकेटल 2 बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार प्रदर्शन करती दिख रही है। लेकिन इसके सामने अभिनेत्री समांथा रुथ प्रभु की फिल्म 'मां इंति बंगारम' सीना तान खड़ी और मोटी कमाई से मेकर्स की झोली को भरती हुई नजर आ रही है।




गौर करें 'मां इंति बंगारम' के रिलीज के दूसरे दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की तरफ तो सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार शुक्रवार की तुलना में शनिवार को समांथा की फिल्म की कमाई में 40 प्रतिशत से अधिक की बढ़ोत्तरी दर्ज हुई है और मूवी ने वीकेंड का पूरा फायदा उठाते हुए 7 करोड़ से ज्यादा का कारोबार किया है।



इसके साथ ही अब 'मां इंति बंगारम' की दो दिन कुल कमाई 13 करोड़ के करीब पहुंच गई है, जोकि लिमिटेड स्क्रीन्स पर रिलीज होने वाली फिल्म के नाते एक अच्छा आंकड़ा माना जा रहा है।
'मां इंति बंगारम' का कलेक्शन प्रतिदिन

पहला दिन- 5.35 करोड़


दूसरा दिन- 7.50 करोड़


टोटल कलेक्शन- 12.85 करोड़
'मां इंति बंगारम' का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

कुछ इस तरह से फिलहाल 'मां इंति बंगारम' घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कमाई करती हुई आगे बढ़ रही है। अनुमान लगाया जा रहा है कि जिस तरह से फिल्म के कलेक्शन का सिलसिला चल रहा है, उस आधार पर वीकेंड तक ये फिल्म 20 करोड़ तक का बिजनेस कर सकती है। इसके अलावा वर्ल्डवाइड 'मां इंति बंगारम' अब तक 22 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]