मैदान पर टेका माथा, पढ़ी नमाज... भारत के खिलाफ 'पंजा' खोलने वाले मोहम्मद सलीम सफी ने रचा इतिहास
\मैदान पर टेका माथा, पढ़ी नमाज... भारत के खिलाफ 'पंजा' खोलने वाले मोहम्मद सलीम सफी ने रचा इतिहास
अफगानिस्तान के 23 साल के गेंदबाज मोहम्मद सलीम सफी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 विकेट लिए, जिसमें शुभमन गिल और साई सुदर्शन जैसे बैटर शामिल हैं। ...और पढ़ें

IND vs AFG Test: मोहम्मद सलीम सफी ने खोला 'पंजा'
IND vs AFG: भारत-अफगानिस्तान टेस्ट का दूसरा दिन आज
मोहम्मद सलीम सफी ने झटके कुल 6 विकेट
मोहम्मद सलीम बने भारत में टेस्ट में 5 विकेट लेने वाले पहले बॉलर
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। IND vs AFG Test Day 2 Highlights: भारत और अफगानिस्तान के बीच एकमात्र टेस्ट का आज दूसरा दिन है और दूसरे सेशन का खेल जारी है। भारतीय टीम ने खबर लिखे जाने तक 122 ओवर के खेल तक 8 विकेट के नुकसान पर 544 रन बना लिए हैं।
भारत की तरफ से शुभमन गिल ने सबसे ज्यादा 126 रन बनाए, जबकि केएल राहुल के बल्ले से भी शतकीय पारी निकली। उनके अलावा साई सुदर्शन, ऋषभ पंत ने भी बल्ले से अहम योगदान दिया, लेकिन अफगानिस्तान टीम के 23 साल के बॉलर मोहम्मद सलीम सफी ने भारत के खिलाफ 6 विकेट लेकर कोहराम मचाया। इस तरह वह भारत में टेस्ट में 5 विकेट लेने वाले पहले अफगानिस्तान बॉलर बने हैं।

दरअसल, मोहम्मद सलीम सफी ने दूसरे सेशन के दौरान मोहम्मद सिराज को बोल्ड किया और इस तरह उन्होंने अपना छठा विकेट हासिल किया। वह टेस्ट करियर में पहली बार पारी में 5 विकेट लेने में कामयाब हुए हैं
लंच से पहले हश्मतुल्लाह शाहिदी ने ऋषभ पंत (81 रन) को पवेलियन भेजा था। भारत ने 368/3 के स्कोर से दूसरे दिन की शुरुआत की थी। कप्तान शुभमन गिल दूसरे दिन 23 रन और बनाकर 126 रन के निजी स्कोर पर आउट हुए। उन्हें सलीम सफी ने अफसर के हाथों कैच आउट कराया। ऋषभ पंत फिर अपने शतक की ओर बढ़ रहे थेस लेकिन शाहिदी ने उन्हें ओमरजई के हाथों कैच आउट कराया और पंत साई सुदर्शन की तरह 81 रन बनाकर आउट हुए। सलीम सफी ने ध्रुव जुरेल (19), मानव सुथार (28), मोहम्मद सिराज (22), यशस्वी जायसवाल (24), साई सुदर्शन (81) को अपना शिकार बनाया।
ध्रुव जुरेल को किया बोल्ड
पारी के 102वें ओवर की पांचवीं गेंद पर ध्रुव जुरेल का विकेट गिरा। सलीम सफी ने ऑफ-स्टंप के बाहर एक लेंथ डिलीवरी फेंकी, जिसे जुरेल ने खेलने का मन नहीं बनाया। लेकिन गेंद टप्पा खाने के बाद तेजी से अंदर की तरफ गई और सीधे ऑफ स्टंप के ऊपरी हिस्से पर जा लगी।
5 विकेट लेकर मैदान पर टेका माथा
मोहम्मद सलीम ने टेस्ट करियर में पहली बार पांच विकेट लिए हैं। उन्होंने मैदान पर माथा टेककर दुआ की, जिसकी तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं।

Labels
Sports
Post A Comment
No comments :