'बाकी सब भगवान के हाथ में है', टीम इंडिया में जगह मिलने के बाद भी पूरा नहीं हुआ वैभव सूर्यवंशी का सपना!

आईपीएल, अंडर-19 विश्व कप और घरेलू क्रिकेट में अपने शानदार प्रदर्शन से युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने भारतीय सीनियर टीम में जगह बना ली है। ...और पढ़ें
-1780821056746_v.webp)
वैभव सूर्यवंशी
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आईपीएल, अंडर-19 विश्व कप और घरेलू क्रिकेट में अपने शानदार प्रदर्शन से युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने भारतीय सीनियर टीम में जगह बना ली है। शनिवार को सूर्यवंशी को आयरलैंड और इंग्लैंड के दौरे के साथ-साथ एशियाई खेलों के लिए भारत की टी20 इंटरनेशनल टीम में पहली बार शामिल किया गया। इसके साथ ही, वह भारतीय मेंस टीम में चुने जाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए।
इंटरनेशनल क्रिकेट के लिए चुने गए सबसे युवा भारतीयवैभव सूर्यवंशी: 15 साल 71 दिन
शेफाली वर्मा: 15 साल 220 दिन
सचिन तेंदुलकर: 16 साल 194 दिन
26 जून से शुरू होगी सीरीज
भारत 26 और 28 जून को बेलफास्ट में आयरलैंड के खिलाफ दो टी20 इंटरनेशनल मैच खेलेगा। इसके बाद 1 से 11 जुलाई तक इंग्लैंड में पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी। भारत सितंबर में जापान के नागोया में होने वाले एशियाई खेलों में मेंस टी20 स्पर्धा में भी भाग लेगा।
वैभव ने बनाए 776 रन
आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले वैभव (776) ने साफ कर दिया है कि वह सभी फॉर्मेट में खेलना चाहते हैं। 19वें सीजन में वैभव ने 72 छक्के लगाए। उन्हें मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर, इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन, सुपर स्ट्राइकर, ऑरेंज कैप और सुपर सिक्स ऑफ द सीजन अवॉर्ड मिला।
सभी फार्मेट खेलना है
राजस्थान रॉयल्स द्वारा शेयर एक वीडियो में वैभव ने कहा, "मेरा सपना तीनों फॉर्मेट में भारत का प्रतिनिधित्व करना है। रेड-बॉल क्रिकेट को लेकर बहुत लोग बात करते हैं। मुझसे भी पूछा गया कि आगे चलकर रेड-बॉल क्रिकेट खेलना चाहते हैं या नहीं। मैंने उन्हें बताया कि मैं लाल गेंद से काफी प्रैक्टिस कर चुका हूं और आज भी करता हूं। मैंने अपने राज्य के लिए भी काफी रेड-बॉल क्रिकेट खेला है और लगतार खेलता रहता हूं।"
सब भगवान के हाथ में है
वैभव ने कहा, "मुझे रेड-बॉल क्रिकेट खेलना है क्योंकि मैं लाल बॉल से प्रैक्टिस करता हूं। हर फॉर्मेट की अपनी अलग डिमांड होती है। इस फॉर्मेट में मैं इसी तरह से बैटिंग करता हूं क्योंकि यहां इसकी जरूरत है। रेड-बॉल क्रिकेट में जो जरूरी होगी, उसके हिसाब से मैं अपनी बैटिंग को बदलूंगा। वनडे में जो जरूरी होगा उसके मुताबिक अपना गेम एडजस्ट करूंगा। मेरा सपना तीन फॉर्मेट खेलने का है। बाकी सब भगवान जानते हैं। बाकी सब भगवान के हाथ में है।"

Labels
Sports
Post A Comment
No comments :