Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

'गौतम गंभीर ने मुझे देशद्रोही कहा, गाली भी दी', श्रीसंत ने टीम इंडिया के हेड कोच पर लगाए बड़े आरोप

गौतम गंभीर ने मुझे देशद्रोही कहा, गाली भी दी', श्रीसंत ने टीम इंडिया के हेड कोच पर लगाए बड़े आरोप

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज एस श्रीसंत ने कहा है कि गौतम गंभीर ने एक मैच के दौरान उन्हें फिक्सर, देशद्रोही कहा था और गाली भी दी थी। ...और पढ़ें





श्रीसंत ने लगाए गंभीर पर आरोप

एस श्रीसंत ने टीम इंडिया के कोच पर लगाए गंभीर आरोप


गौतम गंभीर ने मुझे देशद्रोही कहा- श्रीसंत


टीम इंडिया में साथ खेल चुके हैं श्रीसंत और गंभीर


स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व गेंदबाज एस श्रीसंत ने टीम इंडिया के मौजूदा कोच गौतम गंभीर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। श्रीसंत ने कहा है कि गंभीर ने एक मैच के दौरान उन्हें देशद्रोही कहा और इंग्लिश में गाली भी दी।


श्रीसंत ने कहा है कि वह 2023 में लीजेंड्स लीग क्रिकेट में खेल रहे थे। इस लीग में एक मैच के दौरान गंभीर ने उन्हें देशद्रोही कहा और अपशब्द भी कहे। बता दें कि दोनों ही खिलाड़ी साल 2007 में टी20 वर्ल्ड कप और साल 2011 में वनडे वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम इंडिया का हिस्सा थे।

गुस्सा हो गए थे गंभीर

श्रीसंत ने लल्लनटॉप को दिए इंटरव्यू में कहा कि मैच के दौरान उन्होंने गंभीर को बाउंसर फेंकी थी और इससे वह गुस्सा हो गए थे। श्रीसंत ने कहा, "गौती पहली ही गेंद पर बाहर निकले और फ्लिक खेल दिया, क्योंकि वह मेरा गेम जानते हैं। वह शानदार क्रिकेटर हैं, कोच कैसे हैं मैं ये नहीं कह सकता। फिर मैंने बाउंसर फेंक दी। आपको पता है कि उन्होंने क्या किया। उन्होंने साफ तौर पर मुझे गाली दी। उन्होंने वो कहा जो उन्हें नहीं कहना चाहिए था। उन्होंने मुझे फिक्सर कहा।"

श्रीसंत ने आगे बताया, "मैंने थोड़ा झुककर बोला कि गौती भाई आप ठीक हैं? मैं काफी बड़ा था उनके सामने। ऐसा लगता था कि मैं उन्हें मार दूंगा। इसके बाद उन्होंने एफ शब्द का यूज किया। इसके बाद उन्होंने फिर से मुझे फिक्सर और देशद्रोही कहा।"
श्रीसंत पर लगे थे आरोप

साल 2013 में हुए आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग मामले में श्रीसंत पर लाइफ टाइम बैन लगा था। राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेलते हुए वह और उनके दो और साथी पर स्पॉट फिक्सिंग के आरोप थे। हालांकि, बीसीसीआई ने बाद में इसे सात साल का बैन कर दिया था और 2020 में श्रीसंत खेलने के लिए योग्य थे। गंभीर का कमेंट संभवतः इसी को लेकर था।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]