Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

भारत से हारकर बौखलाईं पाकिस्तानी कप्तान फातिमा सना, अपनी ही टीम को सुनाई खरी-खोटी

भारत से हारकर बौखलाईं पाकिस्तानी कप्तान फातिमा सना, अपनी ही टीम को सुनाई खरी-खोटी

टी20 विश्‍व कप 2026 के छठे मुकाबले में रविवार को भारतीय टीम ने पाकिस्‍तान को 64 रन से हराया। ...और पढ़ें






फातिमा सना


64 रन से जीती भारतीय टीम


दीप्ति शर्मा ने चटकाए 5 विकेट


मंधाना ने खेली 68 रन की पारी


स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। टी20 विश्‍व कप 2026 के छठे मुकाबले में रविवार को भारतीय टीम ने पाकिस्‍तान को 64 रन से हराया। भारतीय स्पिनर दीप्ति शर्मा ने इतिहास रचा और 5 विकेट चटकाए। टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 20 ओवर में 170 रन बनाए । जवाब में फातिमा सना की कप्‍तानी वाली टीम 106 रन पर सिमट गई। पाकिस्‍तान टीम ने खराब फील्डिंग की। मैच के बाद सना ने अपनी टीम को खरी खोटी सुनाई।
बल्‍लेबाजी निराशाजनक रही

फतिमा सना ने बल्‍लेबाजी को लेकर कहा, "मुझे लगता है कि यह सच में निराशाजनक है। हमें अगले मैचों में बेहतर खेलना होगा क्योंकि वर्ल्ड कप में अभी लंबा सफर बाकी है।" खराब फील्डिंग को लेकर उन्‍होंने कहा, "मुझे लगता है कि हम आखिरी 15 ओवर तक अच्छा खेल रहे थे। उसके बाद हमने कुछ एक्स्ट्रा रन दे दिए। एक समय पर हमारा एक फील्डर अंदर आ गया था, जिसका हमें नुकसान उठाना पड़ा। हम अगले मैचों में इन चीजों को सुधारने की कोशिश करेंगे।"



अगले मैच में बेहतर करेंगे

स्लो ओवर-रेट की पेनल्टी को लेकर सना ने कहा, "हो सकता है कि ऐसा बाएं-दाएं बल्लेबाजों के कॉम्बिनेशन की वजह से हुआ हो। लेकिन हमारी टीम युवा है। ये खिलाड़ी ऐसी स्थितियों में अनुभव हासिल कर रहे हैं। वे अगले मैचों में उन पलों को बेहतर ढंग से समझेंगे।"

यह वीडियो भी देखें



कैच छोड़ने को लेकर सना ने कहा, "कैच से ही मैच जीते जाते हैं। बदकिस्मती से हमने कैच छोड़े, खासकर सीनियर खिलाड़ियों ने। मुझे लगता है कि हमें अगले मैच में अपनी बॉलिंग और फील्डिंग दोनों में सुधार करने की जरूरत है, क्योंकि फील्डिंग में गलतियों की वजह से पूरा मैच हाथ से निकल सकता है।"
बैटिंग में हम लड़खड़ा गए

क्या वे कुछ अलग कर सकती थीं? इस पर सना ने कहा, "हम अपने प्लान पर अमल करने और जो हमने तय किया था, उसी पर टिके रहने की कोशिश कर रहे थे।" पावरप्ले के दौरान बैटिंग पर पाकिस्‍तानी कप्‍तान ने कहा, "हम जितना हो सके पॉजिटिव रहने की कोशिश कर रहे थे। हमने बैटिंग और बॉलिंग दोनों में पावरप्ले जीता, लेकिन उसके बाद बैटिंग में हम लड़खड़ा गए। हमें अपनी बैटिंग में सुधार करने की जरूरत है ताकि आगे चलकर हमें बेहतर नतीजे मिल सकें।"
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]