Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

यूट्यूब देखकर डॉक्टर बना पति, घर पर ही कराने लगा पत्नी की डिलीवरी; महिला की मौत

यूट्यूब देखकर डॉक्टर बना पति, घर पर ही कराने लगा पत्नी की डिलीवरी; महिला की मौत

तमिलनाडु के तिरुप्पुर में एक पति ने यूट्यूब वीडियो देखकर घर पर ही अपनी पत्नी का प्रसव कराने की कोशिश की, जिससे अत्यधिक रक्तस्राव के कारण पत्नी की मौत ...और पढ़ें








तमिलनाडु में यूट्यूब देखकर डॉक्टर बना पति (यह तस्वीर AI द्वारा जनरेट की गई है।)


पति ने यूट्यूब देखकर घर पर पत्नी का प्रसव कराया


अत्यधिक रक्तस्राव के कारण पत्नी शशिकला की मौत हुई


नवजात बच्ची सुरक्षित, पति-सास पर पुलिस ने मामला दर्ज किया


डिजिटल डेस्क, चेन्नई। तमिलनाडु के तिरुप्पुर जिले से एक बेहद दर्दनाक और हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक यूट्यूब पर वीडियो देखकर घर पर ही अपनी पत्नी की प्रसव कराने की कोशिश की। इस बड़ी लापरवाही के कारण महिला की जान चली गई।


दरअसल, उथुकुली के थलावैपलयम की रहने वाली शशिकला नाम की महिला का पहला बच्चा ऑपरेशन ( सिजेरियन) से हुआ था, लेकिन इस बार नॉर्मल डिलीवरी की चाह में महिला ने अपने पति और सास के साथ मिलकर बिना डॉक्टरी परामर्श और देखरेख के घर पर ही डिलीवरी कराने का प्रयास किया।

यूट्यूब पर वीडियो देख कराने लगा डिलीवरी

इसके लिए पति ने यूट्यूब पर कई सारे वीडियो देखें। इसके बाद शशिकला के पति कार्तिक और उसकी सास भी साथ में शशिकला का प्रसव कराने लगे। नार्मल डिलीवरी के दौरान नाल ठीक से अलग नहीं हो पाने के कारण महिला को अत्यधिक रक्तस्राव (ब्लीडिंग) होने लगा।

इसके बाद उसे तुरंत पेरुनदुरई के एक सरकारी अस्पताल में ले जाया गया। बाद में कोयंबटूर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। तमाम कोशिशों के बावजूद शशिकला ने रविवार को दम तोड़ दिया। डॉक्टरों ने नवजात बच्ची को सुरक्षित बचा लिया है।
पुलिस ने दर्ज किया मामला

घटना की सूचना मिलते ही उथुकुली थाने की पुलिस ने मामला दर्ज कर पति कार्तिक और उसके परिवार के खिलाफ गहन जांच शुरू कर दी है। पति और सास महिला (शशिकला) की मौत के लिए जिम्मेदार ठहराए जा रहे हैं
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]