Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

इकाना में सीरीज जीतने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया, आज अफगानिस्तान से होगा दूसरा वनडे

इकाना में सीरीज जीतने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया, आज अफगानिस्तान से होगा दूसरा वनडे


तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर चुकी भारतीय टीम की नजर बुधवार को अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे वनड ...और पढ़ें






सीरीज जीतने पर भारत की नजर।


रोहित शर्मा, श्रेयस अय्यर और गिल से बड़ी पारी की उम्मीद


धर्मशाला में खेले गए वनडे को भारत ने 7 विकेट से जीता था


अफगानिस्तान के लिए यह मुकाबला ‘करो या मरो’ वाला



विकास मिश्र, लखनऊ। तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर चुकी भारतीय टीम की नजर बुधवार को अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे वनडे में जीत पर होगी। धर्मशाला में खेले गए पहले मुकाबले में सात विकेट की शानदार जीत दर्ज करने के बाद टीम इंडिया के पास अब लखनऊ में सीरीज अपने नाम करने का अवसर है।


दूसरी ओर, अफगानिस्तान के लिए यह मुकाबला ‘करो या मरो’ की स्थिति वाला होगा, क्योंकि हार के साथ ही उसके हाथ से सीरीज निकल जाएगी। पहले मैच में भारत के लिए कप्तान शुभमन गिल ने बेहतरीन बल्लेबाजी की और वह जीत के नायक बने, लेकिन रोहित शर्मा और उपकप्तान श्रेयस अय्यर ने निराश किया था। यह मुकाबला दोपहर डेढ़ बजे शुरू होगा।

सीरीज में धमाकेदार शुरुआत करने के बाद भारतीय टीम का आत्मविश्वास बेहद मजबूत है। पहले वनडे में कप्तान शुभमन गिल की नाबाद 84 व केएल राहुल की तेज 39 रनों की पारी और युवा गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन ने टीम प्रबंधन को काफी संतोष दिया है। अब लखनऊ में मेजबान टीम की कोशिश जीत के सिलसिले को जारी रखते हुए सीरीज पर कब्जा जमाने की होगी।

रोहित और श्रेयस को खूब भाता है इकाना

पहले वनडे में रोहित शर्मा अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में नहीं बदल सके थे। वह दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रनआउट हो गए, लेकिन उनकी बल्लेबाजी में आत्मविश्वास साफ दिखाई दिया। रोहित हाल ही में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बतौर ओपनर 16 हजार रन पूरे करने वाले भारत के दूसरे बल्लेबाज भी बने हैं, जिससे उनकी निरंतरता का अंदाजा लगाया जा सकता है।


इकाना की अपेक्षाकृत धीमी पिच पर रोहित की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण रहने वाली है। वह यहां वेस्टइंडीज के खिलाफ शानदार शतकीय पारी खेल चुके हैं। यदि हिटमैन लंबी पारी खेलने में सफल रहते हैं तो भारतीय टीम बड़े स्कोर की ओर बढ़ सकती है। मध्यक्रम में उपकप्तान श्रेयस अय्यर भारतीय बल्लेबाजी की धुरी माने जा रहे हैं।


स्पिन गेंदबाजी के खिलाफ उनकी आक्रामक बल्लेबाजी और बीच के ओवरों में रन गति बनाए रखने की क्षमता टीम के लिए बेहद अहम है। हाल ही में आइपीएल के मैच में अय्यर ने इकाना में शानदार शतक जड़ा था। ऐसे में यहां इन दोनों बल्लेबाजों से बड़ी पारी की उम्मीद होगी। अफगानिस्तान के पास राशिद खान, मोहम्मद नबी जैसे अनुभवी स्पिनर मौजूद हैं, ऐसे में अय्यर की जिम्मेदारी और बढ़ जाती है। यदि वह बड़ी पारी खेलते हैं तो भारत मैच पर पूरी तरह नियंत्रण पाने में सफल होगा।
शानदार फार्म में हैं कप्तान गिल

सीरीज में भारत की सबसे बड़ी ताकत कप्तान शुभमन गिल की शानदार फार्म है। पहले वनडे में उन्होंने नाबाद 84 रन बनाकर न सिर्फ टीम को जीत दिलाई, बल्कि वनडे क्रिकेट में 3000 रन पूरे करने वाले सबसे तेज भारतीय बल्लेबाज बनने का रिकार्ड भी अपने नाम किया।
कप्तान के रूप में भी गिल लगातार प्रभाव छोड़ रहे हैं और उनकी रणनीति अब तक सफल रही है। वहीं, पहले मुकाबले में पदार्पण करने वाले हर्ष दुबे और गुरनूर बराड़ ने तीन-तीन विकेट लेकर सभी का ध्यान खींचा। अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव और वॉशिंगटन सुंदर जैसे गेंदबाजों के साथ भारतीय आक्रमण संतुलित नजर आ रहा है।
अफगानिस्तान को गुरबाज और राशिद पर भरोसा

अफगानिस्तान के लिए सबसे बड़ी चिंता उसके बल्लेबाजी क्रम की अस्थिरता है। पहले वनडे में रहमानुल्लाह गुरबाज ने 102 रन की विस्फोटक पारी खेली, लेकिन अन्य बल्लेबाज उनका साथ नहीं दे सके। यदि दूसरे मैच में वापसी करना है तो कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी, इब्राहिम जादरान और अजमतुल्लाह उमरजई को अधिक जिम्मेदारी निभानी होगी। वहीं गेंदबाजी में राशिद खान से टीम को बड़ी उम्मीदें रहेंगी।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]