Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

वैभव सूर्यवंशी से पार पाने के लिए खास रणनीति तैयार की है: निरोशन डिकवेल्ला

वैभव सूर्यवंशी से पार पाने के लिए खास रणनीति तैयार की है: निरोशन डिकवेल्ला

भारत-ए, श्रीलंका-ए और अफगानिस्तान-ए के बीच त्रिकोणीय वनडे सीरीज की शुरुआत मंगलवार से होगी। ...और पढ़ें







वैभव सूर्यवंशी



शेखर झा, नई दिल्‍ली। भारत-ए, श्रीलंका-ए और अफगानिस्तान-ए के बीच त्रिकोणीय वनडे सीरीज की शुरुआत मंगलवार से होगी। भारत-ए अपने अभियान की शुरुआत मेजबान श्रीलंका-ए के विरुद्ध करेगा। इस मुकाबले में युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी पर सभी की नजरें टिकी रहेंगी, जिन्होंने हाल के समय में शानदार प्रदर्शन किया है। इस मुकाबले से पहले श्रीलंका-ए टीम के उपकप्तान निरोशन डिकवेल्ला से शेखर झा ने विशेष बातचीत की। पेश हैं प्रमुख अंश:-
हाल के महीनों में वैभव सूर्यवंशी शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं। आपको क्या लगता है कि वह श्रीलंकाई टीम के लिए कितने खतरनाक साबित हो सकते हैं?

मुझे लगता है कि वह भारत-ए टीम के लिए बड़ा प्रभाव डालने वाले खिलाड़ी साबित होंगे। पिछले कुछ महीनों में खासकर आईपीएल में वह बेहतरीन फार्म में रहे हैं। हालांकि यहां की परिस्थितियां आईपीएल से काफी अलग हैं। हम श्रीलंका में खेल रहे हैं, जहां विकेट धीमे हैं और इस समय मौसम भी अच्छा नहीं है।


मैदान और पिच में नमी है। इसलिए हालात चुनौतीपूर्ण होंगे। फिर भी वह विपक्ष के लिए बड़ा खतरा बन सकते हैं। हमने उनके विरुद्ध अपनी रणनीति और योजनाएं तैयार कर ली हैं। हमारा लक्ष्य उन्हें नियंत्रित करना और अपनी योजनाओं को सही तरीके से लागू करना होगा।

वैभव की सबसे बड़ी ताकत क्या है?

मेरी नजर में उनकी सबसे बड़ी ताकत उनकी निर्णय लेने की क्षमता है। आईपीएल में उनका फैसला लेने का तरीका शानदार रहा है। वह गेंद को ध्यान से देखते हैं और उसी के अनुसार शॉ खेलते हैं। वह पहले से शॉट तय नहीं करते, बल्कि गेंद के अनुसार प्रतिक्रिया देते हैं। यही उनकी सबसे बड़ी विशेषता है।
श्रीलंका-ए की टीम वैभव जैसे आक्रामक बल्लेबाज के विरुद्ध क्या रणनीति अपनाएगी?

जैसा कि मैंने कहा हमने अपनी योजनाएं तैयार कर रखी हैं। हमारी टीम ने बैठकों में इस पर चर्चा की है और वीडियो विश्लेषण भी किया है। हमें कुछ अंदरूनी जानकारी भी मिली है। इसलिए हमें पता है कि हमें क्या करना है। अब जरूरत सिर्फ उन योजनाओं को मैदान पर सही तरीके से लागू करने की है।
इस त्रिकोणीय सीरीज में किस टीम का पलड़ा भारी है?

हमारी सबसे बड़ी ताकत यहां की परिस्थितियां हैं। इसके अलावा हमारे पास कुछ ऐसे तेज गेंदबाज हैं, जिनकी गेंदबाजी शैली से दूसरी टीमें ज्यादा परिचित नहीं हैं। हमारी बल्लेबाजी भी अनुभवी है। हालांकि भारत-ए भी बेहद मजबूत टीम है और उसके पास जीतने का अच्छा मौका है। अफगानिस्तान के पास भी अच्छे स्पिनर और बल्लेबाज हैं। इसलिए मैं किसी एक टीम को स्पष्ट दावेदार नहीं मानता। जिस दिन जो टीम बेहतर प्रदर्शन करेगी, वही जीत हासिल करेगी।


नोट: त्रिकोणीय सीरीज का प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क और सोनी लिव पर किया जाएगा।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]