मार्श-हेड ड्रॉप, ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश के खिलाफ ODI सीरीज के लिए टीम में किए बंपर बदलाव

ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज के लिए अपनी टीम की घोषणा कर दी है। मिचेल मार्श की चोट के कारण जोश इंग्लिश टीम की कप्तानी करेंगे, ज ...और पढ़ें

ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश के खिलाफ ODI सीरीज के लिए टीम में किए बंपर बदलाव
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Australia Squad: ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज़ के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। पाकिस्तान के बाद बांग्लादेश दौरे के लिए भी ऑस्ट्रेलियाई टीम की कप्तानी जिम्मेदारी जोश इंग्लिश को ही सौंपी गई है, क्योंकि मिचेल मार्श अभी भी चोट से परेशान है।
टखने की चोट के कारण मिचेल समय पर ठीक नहीं हो पाए, लेकिन वह टी20आई की तैयारी के लिए ढाका में ग्रुप के साथ जुड़ेंगे। बांग्लादेश वनडे सीरीज के लिए कंगारू टीम में ट्रेविस हेड को वनडे और टी20 दोनों सीरीज के लिए पर्सनल लीव दे दी गई है।
टॉड मर्फी को वनडे टीम में जगह
ऑस्ट्रेलियाई स्क्वॉड में एलेक्स कैरी, मार्नस लाबुशेन, एडम जम्पा और कैमरन ग्रीन जैसे अनुभवी खिलाड़ी शामिल हैं। दूसरी ओर, ओलिवर पीक, मैट शॉट को भी वनडे सीरीज के लिए टीम में रखा गया है, जिन्हें पहले सिर्फ पाकिस्तान वनडे के लिए चुना गया था। टॉड मर्फी को भी शामिल किया गया है। वह तनवीर संघा की जगह लेंगे, जो लेग स्पिनर हैं, उन्हें लाहौर में दूसरे वनडे के दौरान हैमस्ट्रिंग की चोट लगी थी। बेन ड्वारशुइस और जेवियर बार्टलेट को भी टीम में शामिल किया गया हैं, जो राइली मेरेडिथ और बिली स्टैनलेक की जगह लेंगे।
बता दें कि ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच पहला वनडे मैच 9 जून, मंगलवार को ढाका में खेला जाएगा। इसके बाद टीम को 11 और 14 जून को उसी जगह पर दूसरे और तीसरे वनडे मैच खेलने हैं। 17 जून से टी20आई सीरीज का आगाज होगा।
बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम
जैवियर बार्टलेट, एलेक्स कैरी, कूपर कोनोली, बेन ड्वारशुइस, नाथन एलिस, कैमरून ग्रीन, जोश इंग्लिस (कप्तान), मैथ्यू कुहनेमन, मार्नस लाबुशेन, टॉड मर्फी, ओली पीक, मैथ्यू रेनशॉ, लियाम स्कॉट, मैट शॉर्ट, एडम जम्पा
बांग्लादेश के खिलाफ T20 सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम:
मिचेल मार्श (कप्तान), जैवियर बार्टलेट, कूपर कोनोली, टिम डेविड, जोएल डेविस, नाथन एलिस, कैमरून ग्रीन, एरोन हार्डी, जोश इंग्लिस, स्पेंसर जॉनसन, मैथ्यू कुहनेमन, राइली मेरेडिथ, जोश फिलिप, मैथ्यू रेनशॉ, एडम जाम्पा

Labels
Sports
Post A Comment
No comments :