चोट के कारण नीतीश रेड्डी आयरलैंड-इंग्लैंड दौरे से बाहर, इस खिलाड़ी को मिल सकता है मौका

क्वाड्रिसेप्स इंजरी के कारण नीतीश रेड्डी आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे से बाहर हो गए हैं, जिससे भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है। नीतीश को ये चोट अफगानिस्तान ...और पढ़ें
-1782187915979_v.webp)
नीतीश रेड्डी को लगी चोट
नीतीश रेड्डी क्वाड्रिसेप्स इंजरी के कारण दौरे से बाहर
सुर्यांश शेडगे को मिल सकता है भारतीय टीम में मौका
श्रेयस अय्यर आयरलैंड दौरे पर करेंगे कप्तानी की शुरुआत
नई दिल्ली: अफगानिस्तान के विरुद्ध वनडे सीरीज में क्लीन स्वीप करने वाली भारतीय टीम को तगड़ा झटका लगा है। हार्दिक पांड्या के बाद भारत के दूसरे मुख्य तेज गेंदबाज ऑलराउंडर नीतीश रेड्डी भी क्वाड्रिसेप्स इंजरी के कारण आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे से बाहर हो गए हैं।
भारतीय टीम मंगलवार-बुधवार को आयरलैंड के लिए निकलेगी, जहां दोनों देशों के बीच दो मैचों की टी-20 सीरीज खेली जाएगी। इसके बाद टीम इंग्लैंड में तीन वनडे और पांच टी-20 मैचों की सीरीज खेलेगी। नीतीश का नाम तीनों टीमों में था और हार्दिक की अनुपस्थिति में उनका अधिकतर मैचों में खेलना तय था।
हो गई मुश्किल
नीतीश को अफगानिस्तान के विरुद्ध वनडे सीरीज में जांघ में दर्द की समस्या हुई थी। इसी वजह से वह दूसरे वनडे में भी अंतिम एकादश का हिस्सा नहीं बन सके थे। वह अब तीन सप्ताह के लिए टीम से बाहर हो गए हैं। उनकी गैरमौजूदगी में चयनकर्ता ऑलराउंडर सुर्यांश शेडगे को मौका दे सकते हैं। घरेलू क्रिकेट और हाल के टूर्नामेंटों में सुर्यांश ने अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया है।
श्रेयस की पहली परीक्षा
आयरलैंड के विरुद्ध भारतीय टीम पहली बार नए टी-20 कप्तान श्रेयस अय्यर की अगुआई में मैदान पर उतरेगी। कप्तान बनने के बाद यह अय्यर की पहली टी-20 सीरीज होगी। ऐसे में इसे उनकी कप्तानी की पहली बड़ी परीक्षा माना जा रहा है। इस दौरे के लिए भारतीय खिलाड़ी मंगलवार को, जबकि कोच बुधवार को रवाना हो सकते हैं। श्रेयस को ऐसे समय में टीम की कमान सौंपी गई है जब भारत हाल के वर्षों में टी-20 क्रिकेट में बेहद सफल रहा है।
पूर्व कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अपनी आक्रामक सोच और प्रभावशाली नेतृत्व से टीम को नई पहचान दिलाई। उनकी कप्तानी में भारत ने टी-20 विश्व कप का खिताब भी अपने नाम किया। ऐसे में स्वाभाविक रूप से अय्यर पर अपेक्षाओं का दबाव रहेगा।

Labels
Sports
Post A Comment
No comments :