टीम इंडिया में किस नंबर की जर्सी पहनेंगे वैभव सूर्यवंशी? BCCI ने कर दिया खुलासा, 15 साल के खिलाड़ी ने कहा- 'मेरे पास शब्द नहीं हैं'

वैभव सूर्यवंशी को आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर टीम इंडिया में जगह मिली है। दौरे की शुरुआत से पहले उनकी जर्सी उन तक पहुंच गई है जिसे देख वह काफी भावुक ह ...और पढ़ें

वैभव सूर्यवंशी को मिली टीम इंडिया की जर्सी
जर्सी देख भावुक हो गए वैभव सूर्यवंशी
आयरलैंड-इंग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया में मिली है जगह
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। हर क्रिकेटर का सपना होता है कि वह अपने देश के लिए खेले। 15 साल के वैभव सूर्यवंशी का भी यही सपना था जिसकी तरफ उन्होंने कदम बढ़ा दिए हैं। वैभव को आयरलैंड-इंग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया में चुना गया है। वह टीम के साथ जुड़ भी गए। पहली बार टीम इंडिया में शामिल होने पर वैभव भावुक हो गए और उन्होंने इसे शब्दों में बयां न करने वाला पल भी बताया।
वैभव ने बहुत ही कम उम्र में अपनी छाप छोड़ी है। वह अंडर-19, आईपीएल और इंडिया-ए से खेलते हुए तूफानी रंग दिखाने में सफल रहे हैं और यही कारण है कि उन्हें टीम इंडिया में जगह मिली है।
वैभव का जर्सी नंबर
वैभव पहली बार टीम इंडिया से जुड़े हैं। ऐसे में जब उनके पास उनकी जर्सी पहुंची तो वह उसे देख भावुक हो गए। बीसीसीआई ने एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें एक होटल का कर्मचारी और टीम इंडिया का स्टाफ वैभव के कमरे के पास जाते हैं। वैभव कमरे से निकलते हैं और पहले टीम इंडिया का जो स्टाफ है उसके पैर छूते हैं। फिर उनको वो बॉक्स दिया जाता है जिसमें उनकी जर्सी रहती है।
वैभव जर्सी को देखते हैं और उसे देखते रहते हैं। उनकी जर्सी का नंबर-03 है। वह इस जर्सी को देख काफी खुश और भावुक नजर आ रहे हैं।
'मेरे पास शब्द नहीं'
इस वीडियो में वैभव कहते हैं कि टीम इंडिया की जर्सी देखने के बाद वह अपनी भावनाओं को शब्दों में बयां नहीं कर सकते। उन्होंने कहा, "मतलब, शब्द नहीं हैं बयां करने के लिए। जिसके लिए मैंने पहले दिन से क्रिकेट बैट पकड़ा था, ग्राउंड पर गया था प्रैक्टिस करने के लिए, वो सपना आज मेरा पूरा हुआ। जो मेन स्टेप होता है वो आज पूरा हुआ। मैं इस चीज को शब्दों में बयां नहीं कर सकता हूं। सपना जैसा ही लग रहा था। वो टीशर्ट देखते ही। इतना मैं खुश हो गया, मैं स्माइल कर रहा था।"
उन्होंने कहा, "कभी-कभी होता है न कि जो चीज आप सोचते नहीं हो वो होता है आपके साथ और फिर आप रिएक्ट नहीं कर पाते। वही मेरा हाल था।"

Post A Comment
No comments :