Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

निसांका और मेंडिस चमके, श्रीलंका ने वेस्टइंडीज को उसके घर में घुसकर रौंदा

निसांका और मेंडिस चमके, श्रीलंका ने वेस्टइंडीज को उसके घर में घुसकर रौंदा


WI vs SL 1st ODI 2026: श्रीलंका ने पहले वनडे मैच में वेस्टइंडीज को 41 रनों से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। ...और पढ़ें






WI vs SL 1st ODI: श्रीलंका ने वेस्टइंडीज को पहले वनडे में हराया


WI vs SL 1st ODI: वेस्टइंडीज को श्रीलंका ने 41 रन से पहले वनडे में हराया


पहला वनडे मैच जीतने के साथ श्रीलंका ने सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल की


श्रीलंकाई टीम की जीत में पथुम और मेंडिस का रहा बड़ा हाथ



स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। WI vs SL ODI 2026: पथुम निसांका की 79 रन की पारी और कप्तान कुसल मेंडिस की 72 रन की शानदार अर्धशतकीय पारी के दम पर श्रीलंका ने पहले वनडे मैच में वेस्टइंडीज को 41 रन से मात दी। इस जीत के साथ ही मेहमीन टीम ने तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई। अब सीरीज का दूसरा मुकाबला शनिवार यानी 6 जून को किंग्सटन में खेला जाएगा।
निसांका और मेंडिस का डबल अटैक

दरअसल, टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंकाई टीम (Sri Lanka National Cricket Team) की शुरुआत अच्छी नहीं रही और शानदार फॉर्म में चल रहे कामिंदु मेंडिस 7वें ओवर में महज 12 रन बनाकर ही पवेलियन लौट गए। मेंडिस के आउट होने के बाद ओपनर पथुम निसांका और कप्तान कुसल मेंडिस ने टीम की पारी को संभालने की जिम्मेदारी उठाई।

दोनों ने कैरेबियाई गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाई औ दूसरे विकेट के लिए 136 रनों की मैच जिताऊ पार्टनरशिप की। कुसल मेंडिस ने 62 गेंदों पर 72 रन की पारी खेली, जबकि निसांका ने 102 गेंदों पर 79 रन की जुझारू पारी खेली। मिडिल ऑर्डर में चरिथ असलंका के बल्ले से 45 रन और जनिथ लियानागे ने नाबाद 44 रन बनाए। इन पारियों के दम पर श्रीलंकाई टीम ने निर्धारित 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 303 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया।

चमीर ने गेंद से बरपाया कहर

304 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज (West Indies National Cricket Team) की शुरुआत शानदार रही। टीम के ओपनर्स ने पहले विकेट के लिए तेजी से 50 रन जोड़े। जस्टिन ग्रीव्स ने 45 रन तो कप्तान शाई होप ने 56 रन की पारी खेली। एक समय ऐसा लग रहा था कि विंडीज टीम ये मैच जीत लेगी, लेकिन श्रीलंकाई टीम के गेंदबाजों ने ऐसा होने नहीं दिया।


श्रीलंकाई पेसर दुष्मंथा चमीरा ने अपनी घातक गेंदबाजी से वेस्टइंडीज के बैटिंग लाइन-अप की कमर तोड़ दी। चमीरा ने 67 रन देकर 4 बड़े विकेट चटकाए। शाई होप के 31वें ओवर में आउट होते ही विंडीज टीम की उम्मीदें लगभग खत्म-सी हो गई थी।


रोस्टन चेज ने 33 रन बनाकर टीम की पारी को संभालने की जिम्मेदारी जरूर उठाई, लेकिन चमीरा ने उन्हें बोल्ड कर मेजबान टीम को करारा झटका दिया। इस तरह पूरी वेस्टइंडीज टीम 49.2 ओवरों में 262 रनों पर सिमट गई।
खराब फ्लडलाइट से रोकना पड़ा खेल

मैच के आखिरी ओवरों के दौरान स्टेडियम की फ्लडलाइट खराब होने के कारण खेल को कुछ देर के लिए रोकना पड़ा। हालांकि, तब तक मैच पूरा श्रीलंकाई टीम के पक्ष में चले गया था, क्योंकि विंडीज टीम को आखिरी 8 गेंदों पर जीत के लिए 43 रन की दरकार थी और उनके पास महज 1 विकेट बचा था। खराब रोशनी से खेल प्रभावित होने के बाद जब दोबारा शुरू हुआ तो चरिथ असलंका ने आखिरी विकेट लेकर श्रीलंकाई टीम को जीत दिलाई। मैच के बाद 72 रन की पारी खेलने वाले कुसल मेंडिस को प्लेयर ऑफ द मैच से नवाजा गया।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]