Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

Suryakumar Yadav को कप्तानी से हटाने की चर्चा के बीच BCCI की बड़ी बैठक आज, पूरी डिटेल्स यहां

Suryakumar Yadav को कप्तानी से हटाने की चर्चा के बीच BCCI की बड़ी बैठक आज, पूरी डिटेल्स यहां


आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ आगामी टी20आई सीरीज के लिए श्रेयस अय्यर भारतीय टीम के कप्तान होंगे, जबकि तिलक वर्मा उप-कप्तान बन सकते हैं। खराब फॉर्म के च ...और पढ़ें






Suryakumar Yadav से छीनी जाएगी भारत की T20I कप्तानी



सूर्यकुमार यादव से छीनी जाएगी भारत की T20I कप्तानी


श्रेयस अय्यर बनेंगे भारत के टी20आई के नए कप्तान?


बीसीसीआई की एपेक्स काउसिंग मीटिंग आज



स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। India T20I Captain News: आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ आगामी टी20आई सीरीज के लिए श्रेयस अय्यर भारतीय टीम के कप्तान बनने वाले हैं। तिलक वर्मा को अक्षर पटेल की जगह उप-कप्तान बनाया जा सकता है। ये जानकारी दैनिक जागरण के खेल संपादक अभिषेक त्रिपाठी ने दी है।
Suryakumar Yadav से छीनी जाएगी भारत की T20I कप्तानी

दरअसल, सूर्यकुमार यादव को T20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के कुछ महीने बाद ही कप्तानी से हटा दिया गया था। उन्हें इस फैसले की जानकारी गुरुवार यानी आज दी जाएगी, जब BCCI की एपेक्स काउंसिल कप्तानी को लेकर ऑनलाइन मीटिंग करेगी। हालांकि, अभी ये साफ नहीं है कि मीटिंग में भारत के अगले मेंस T20I कप्तान के मुद्दे पर औपचारिक चर्चा होगी या नहीं।


सूत्रों ने न्यूज एजेंसी IANS को बताया, "हां, BCCI गुरुवार को ऑनलाइन मोड में एपेक्स काउंसिल कमेटी की मीटिंग करेगा। लेकिन इस बात की संभावना है कि अधिकारी भारत के अगले पुरुष T20I कप्तान पर चर्चा करेंगे या नहीं, ये अभी पता नहीं है,"।


बता दें कि मार्च 2026 में सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में T20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद भारत की मेंस T20I कप्तानी के भविष्य को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। अब सबकी नजर अगले दो साल की प्लानिंग पर बनी हुई है। भारत 2028 मेंस टी20 वर्ल्ड कप में डिफेंडिंग चैंपियन के तौर पर उतरेगा और लॉस एंजिलिस ओलंपिक में भी हिस्सा लेगा।


ऐसे में ये माना जा रहा है कि सूर्यकुमार की जगह हार्दिक पांड्या और मौजूदा वनडे उप-कप्तान श्रेयस अय्यर रेस में सबसे आगे हैं। वहीं, संजू सैमसन, तिलक वर्मा, अक्षर पटेल और ईशान किशन भी कप्तानी की रेस में बने हुए हैं।
सूर्यकुमार की खराब फॉर्म बनी चिंता का विषय

सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav Poor Form) की खराब फॉर्म चिंता का विषय बनी हुई हैं। आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस के लिए सूर्या ने 13 पारियों में सिर्फ 270 रन बनाए। उनका औसत 20.76 का रहा और पांच बार की चैंपियन टीम अंक तालिका में 9वें नंबर पर रही। इससे पहले T20 वर्ल्ड कप में भी उनका बल्ला नहीं चला था।


अभी चल रही मुंबई T20 लीग में भी ट्रायम्फ नाइट्स मुंबई नॉर्थ ईस्ट के लिए खेले गए हालिया मैच में वो बड़ी पारी नहीं खेल पाए। ऐसे में अजीत अगरकर की सेलेक्शन कमेटी और गौतम गंभीर की टीम मैनेजमेंट इसे लंबे समय तक नजरअंदाज नहीं कर सकते हैं और उनसे कप्तानी की जिम्मेदारी ही छीनने का फैसला कर रहे हैं।


बता दें कि साल 2024 में वेस्टइंडीज में T20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद रोहित शर्मा के रिटायर होने पर भारत की मेंस T20I टीम की कप्तानी सूर्या को सौंपी गई थी। भारत का अगला T20I असाइनमेंट आयरलैंड का दौरा है, जहां 26 और 28 जून को दो मैच खेले जाएंगे। इसके लिए टीम का एलान जल्द हो सकता है। इसके बाद भारत इंग्लैंड में पांच मैचों की T20I सीरीज खेलेगा और फिर जिम्बाब्वे के तीन मैचों के दौरे पर जाएगा।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]