Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

रूस की राजधानी मॉस्को तक पहुंचे यूक्रेन के ड्रोन? चार एयरपोर्ट बंद, दहशत में लोग

रूस की राजधानी मॉस्को तक पहुंचे यूक्रेन के ड्रोन? चार एयरपोर्ट बंद, दहशत में लोग

यूक्रेन ने मॉस्को पर दर्जनों ड्रोन से हमला किया, जिसके बाद सुरक्षा कारणों से चार हवाई अड्डे बंद कर दिए गए और उड़ानें रोक दी गईं। ...और पढ़ें






यूक्रेन ने मॉस्को पर दर्जनों ड्रोन से हमला किया (स्क्रीनग्रैब)


डिजिटल डेस्क, मॉस्को। रूस और यूक्रेन के बीच जारी सीमा पार हमलों के तहत सोमवार को मॉस्को को निशाना बनाकर दर्जनों यूक्रेनी ड्रोन से हमले किए गए। जिसके कारण लोगों में दहशत फैल गई। यूक्रेनी हमले के बाद सुरक्षा कारणों से मॉस्को के चार हवाई अड्डों को अस्थाई रूप से बंद करते हुए उड़ानों पर रोक लगा दी गई।


मॉस्को के मेयर सर्गेई सोबयानिन के ने टेलीग्राम पर बताया, "रूसी वायु रक्षा प्रणालियों ने मुस्तैदी दिखाते हुए कुल 59 ड्रोन मार गिराए, जिसके बाद सुरक्षा के मद्देनजर उड़ानों को रोका गया। "

रूसी अधइकारियों का कहना है कि यह एक बड़ा ड्रोन हमला था, जिसे रूसी वायु सेना ने समय रहते रोक दिया और बड़े खतरे को टाल दिया।
रूस ने बैलिस्टिक मिसाइल से किया हमला

वहीं, रविवार शाम को रूस ने यूक्रेन के दक्षिणी ओडेसा क्षेत्र पर इस्कंदर बैलिस्टिक मिसाइल से हमला किया, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। ओडेसा जिले में एक कृषि संयंत्र में बिजली गिरने से वाहनों और ईंधन भंडारण टैंकों में आग लग गई।


यूक्रेनी अधिकारियों के अनुसार, हमले वाले जगह पर आपातकालीन सेवाओं को तैनात किया गया है और इस हमले से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]