Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

अमेरिका: फ्लोरिडा में हादसे के आरोपी ड्राइवर ने मरीजों को बचाने आए रेस्क्यू हेलीकॉप्टर को चुराने की कोशिश की, पुलिस ने भेजा जेल

अमेरिका: फ्लोरिडा में हादसे के आरोपी ड्राइवर ने मरीजों को बचाने आए रेस्क्यू हेलीकॉप्टर को चुराने की कोशिश की, पुलिस ने भेजा जेल

फ्लोरिडा में एक सड़क दुर्घटना के आरोपी ड्राइवर रिले फेरर ने पीड़ितों को बचाने आए मेडिकल हेलीकॉप्टर को हाईजैक करने की कोशिश की। ...और पढ़ें






ड्राइवर ने रेस्क्यू हेलीकॉप्टर चुराने का किया प्रयास (AI जनरेटेड तस्वीर)


फ्लोरिडा में दुर्घटनाग्रस्त ड्राइवर ने मेडिकल हेलीकॉप्टर हाईजैक करने की कोशिश की


आरोपी रिले फेरर ने 'एंटी-क्राइस्ट' देखने का दावा किया


पुलिस का विरोध करने और वाहन में सेंधमारी के आरोप



डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। अमेरिका के फ्लोरिडा से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सड़क दुर्घटना के आरोपी ड्राइवर ने पीड़ितों को बचाने के लिए बुलाए गए मेडिकल हेलीकॉप्टर को ही हाईजैक करने का प्रयास किया।

न्यूयॉर्क पोस्ट के अनुसार, 28 वर्षीय रिले फेरर शुक्रवार आधी रात के आसपास हर्नांडो काउंटी में आई-75 पर उत्तर की ओर गाड़ी चला रहा था जब उसने अपनी पिकअप ट्रक पर नियंत्रण खो दिया।

इस हादसे में एक अन्य वाहन में सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हद तो तब हो गई जब घायल मरीजों को एयरलिफ्ट करने के लिए हाईवे पर हेलीकॉप्टर उतारा गया, जब बचावकर्मी मरीजों को हेलीकॉप्टर में सीट बेल्ट लगा रहे थे, तभी आरोपी ड्राइवर फेरर मौका पाकर उसे ही चुराकर भागने के लिए उसमें चढ़ गया। हालांकि, इस दौरान पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
'एंटी-क्राइस्ट' दिखने का किया दावा, मेडिकल जांच का भी विरोध

अधिकारियों के अनुसार, दुर्घटना के बाद आरोपी रिले फेरर का व्यवहार बेहद असामान्य और अजीब था। उसने पुलिसकर्मियों को बताया कि हादसे से ठीक कुछ क्षण पहले उसने "एंटी-क्राइस्ट" (मसीह-विरोधी) को देखा था। घटनास्थल पर वह पुलिस के किसी भी सवाल का जवाब नहीं दे रहा था।

यही नहीं, उसने मेडिकल जांच के लिए 'टैम्पा जनरल हॉस्पिटल ब्रुकस्विले' जाने से भी साफ इनकार कर दिया, जिसके बाद सुरक्षाकर्मियों को उसे जबरदस्ती अस्पताल ले जाना पड़ा और काबू में करना पड़ा।
जेल में भी जारी रहा पुलिस से मुकाबला

अस्पताल में डॉक्टरों द्वारा चिकित्सकीय रूप से स्वस्थ घोषित किए जाने के बाद फेरर को हर्नांडो काउंटी डिटेंशन सेंटर (जेल) ले जाया गया। अधिकारियों ने बताया कि वहां भी जेल की कागजी कार्रवाई (बुकिंग) के दौरान उसने पुलिसकर्मियों का लगातार विरोध करना जारी रखा और उनके काम में बाधा डाली।

बिना बॉन्ड के जेल में बंद

आरोपी रिले फेरर पर अब कानूनी शिकंजा कस गया है। उस पर बिना हिंसा के पुलिस का विरोध करने के तीन आरोप और हेलीकॉप्टर में जबरन घुसने के प्रयास के लिए 'वाहन में सेंधमारी' का एक गंभीर आरोप लगाया गया है।


जेल रिकॉर्ड के मुताबिक, पुलिस विरोध के आरोपों के लिए 3,000 डॉलर का बॉन्ड तय किया गया है, लेकिन सेंधमारी के गंभीर मामले में उसे बिना किसी बॉन्ड के हिरासत में रखा गया है।

फिलहाल इस दुर्घटना में घायल हुए दूसरे वाहन के दोनों पीड़ितों की मौजूदा हालत के बारे में प्रशासन द्वारा अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी जारी नहीं दी गई है।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]