Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

समझौते के बाद होर्मुज खोल देगा ईरान, बेरोकटोक बेच सकेगा तेल

समझौते के बाद होर्मुज खोल देगा ईरान, बेरोकटोक बेच सकेगा तेल

अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध समाप्त करने के लिए एक अंतरिम समझौते की प्रतियां लीक हुई हैं। ...और पढ़ें






समझौते के बाद ईरान होर्मुज स्ट्रेट खोलेगा


अमेरिका-ईरान युद्ध समाप्त करने को अंतरिम समझौता लीक हुआ।


ईरान होर्मुज स्ट्रेट खोलेगा, बेरोकटोक तेल बेच सकेगा


ईरान को पुनर्निर्माण के लिए 300 अरब डॉलर मिलेंगे


डिजिटल डेस्क, दुबई। अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध समाप्त करने के लिए होने वाले अंतरिम समझौते की प्रतियां लीक हुई हैं। इससे पता चला है कि समझौते के बाद ईरान तत्काल होर्मुज स्ट्रेट को फिर से खोलने के लिए कदम उठाएगा। इसके बदले उसे बेरोकटोक तेल बेचने की अनुमति मिलेगी।


समझौते के तहत तेहरान को कई रियायतें मिलने की संभावना है।अमेरिका और ईरान के बीच सोमवार को इस समझौते पर सहमति बनी और ई-हस्ताक्षर किए गए। शुक्रवार को जिनेवा में इस समझौते पर औपचारिक हस्ताक्षर होंगे। इसमें कहा गया है कि युद्ध के बाद ईरान के पुनर्निर्माण के लिए कम से कम 300 अरब डालर मिलेंगे।
अमेरिका, ईरान के परमाणु कार्यक्रम से संबंधित अंतिम समझौता होने के बाद तेहरान पर लगाए गए सभी अमेरिकी और संयुक्त राष्ट्र प्रतिबंधों को समाप्त करने की दिशा में काम करेगा। अमेरिका और इजरायल ने 28 फरवरी को ईरान के खिलाफ युद्ध शुरू किया था।


क्यों शुरू हुई थी लड़ाई?

यह लड़ाई तेहरान को परमाणु हथियार हासिल करने से रोकने के लिए शुरू की गई थी और सात अप्रैल को युद्धविराम हुआ था। अमेरिका की ओर से ईरान को तत्काल स्वतंत्र रूप से तेल बेचने की अनुमति देने और बाद में प्रतिबंधों को हटाने के प्रस्ताव को उन रियायतों से बड़ा माना जा रहा है, जो ईरान को 2015 के परमाणु समझौते के तहत दी गई थी।


ट्रंप ने अपने पहले कार्यकाल में इस समझौते से अमेरिका को अलग कर लिया था और उसे सबसे खराब समझौता करार दिया था। यह माना जा रहा है कि इस नए समझौते की अमेरिका में कड़ी आलोचना हो सकती है और इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के लिए भी बड़ा झटका हो सकता है, जिन्होंने 28 फरवरी को ट्रंप के साथ मिलकर युद्ध शुरू किया था।
लेबनान से इजरायल के पीछे हटने की बात नहीं

अंतरिम समझौते के ज्यादातर हिस्से में युद्ध से पहले वाली स्थिति बहाल करने समेत दुश्मनी समाप्त करने, होर्मुज को खोलने और वाशिंगटन व तेहरान के बीच परमाणु वार्ता बहाल करने की बात है। जबकि लेबनान में इजरायल और ईरान समर्थित हिजबुल्ला के बीच लड़ाई समाप्त करनी होगी।


यह समझौते का सबसे संवदेनशील हिस्सा है, क्योंकि इजरायल का कहना है कि वह अपनी सुरक्षा के लिए लेबनान के बड़े हिस्से पर नियंत्रण बनाए रखेगा। जबकि ईरान का कहना है कि इजरायल को समझौते के तहत वहां से पीछे हटना होगा। हालांकि लीक हुई प्रतियों में इसका उल्लेख नहीं है।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]