Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन में बढ़ा हवा का रिसाव, नासा ने अंतरिक्षयात्रियों को किया अलर्ट

अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन में बढ़ा हवा का रिसाव, नासा ने अंतरिक्षयात्रियों को किया अलर्ट



अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) के रूसी ज्वेदा मॉड्यूल में हवा का रिसाव बढ़ने के बाद नासा ने अलर्ट जारी किया है। ...और पढ़ें








अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस)



ISS के रूसी ज्वेदा मॉड्यूल में हवा का रिसाव बढ़ा।


नासा ने अंतरिक्षयात्रियों को आपातकालीन निकासी के लिए अलर्ट किया।


क्रू ड्रैगन अंतरिक्षयान में शरण लेने का आदेश दिया गया।



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) के रूसी ज्वेदा सर्विस माड्यूल की ट्रांसफर टनल में एयर लीक (हवा का रिसाव) बढ़ने के कारण नासा ने अलर्ट जारी किया है। नासा ने आइएसएस पर मौजूद अंतरिक्षयात्रियों को अपने अंतरिक्षयान में शरण लेने और संभावित निकासी की तैयारी करने का आदेश दिया है। इस बीच एक रूसी दल कक्षीय प्रयोगशाला के अपने हिस्से में हवा के रिसाव की बिगड़ती समस्या को ठीक करने का प्रयास कर रहा है।


अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के अधिकारी ने बताया, नासा के क्रू-12 मिशन के चार अंतरिक्षयात्रियों (अमेरिका के दो, फ्रांस और रूस का एक- एक अंतरिक्षयात्री) को नासा मिशन कंट्रोल से आदेश मिला कि वे स्टेशन से जुड़े अपने क्रू ड्रैगन अंतरिक्षयान में प्रवेश करें और अपने स्पेससूट पहन लें ताकि हवा के रिसाव की स्थिति में आपातकालीन निकासी की आवश्यकता पड़ने पर वे तैयार रहें।

नासा और रूस की अंतरिक्ष एजेंसी रोस्कोस्मोस महीनों से एयर लीक के कारण का पता लगाने का प्रयास कर रही है। हाल के दिनों में हवा का रिसाव अपेक्षाकृत मामूली रहा है, लेकिन सोमवार को यह बढ़कर प्रति दिन एक पाउंड से दो पाउंड हो गया।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]