Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नवीन पहली बार पहुंचे रांची, कोर कमेटी के साथ करेंगे संगठनात्मक बैठक

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नवीन पहली बार पहुंचे रांची, कोर कमेटी के साथ करेंगे संगठनात्मक बैठक

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार रांची पहुंचे। वे यहां दो दिवसीय प्रवास के दौरान संगठनात्मक बैठकों में शाम ...और पढ़ें






नितिन नबीन (फोटो- वीडियो ग्रैब)



डिजिटल डेस्क, रांची। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन शनिवार को रांची पहुंचे। राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद यह उनका पहला झारखंड दौरा है। रांची हवाई अड्डे पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार नितिन नवीन एयरपोर्ट से निकलकर भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। इसके बाद वे जननायक कर्पूरी ठाकुर और भाजपा के वरिष्ठ नेता कैलाशपति मिश्र की प्रतिमाओं पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद वे भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचेंगे, जहां कोर कमेटी के सदस्यों के साथ संगठनात्मक बैठक करेंगे।


झारखंड के दो दिवसीय संगठनात्मक दौरे के दौरान नितिन नवीन पार्टी की संगठनात्मक संरचना को मजबूत करने और राज्य भर में जनसंपर्क बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित बैठकों और संवादों की श्रृंखला में भाग लेंगे।

इस दौरान पार्टी के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों के साथ बैठक भी करेंगे। नितिन नवीन का यह दौरान आगामी राजनीतिक और संगठनात्मक रणनीति के लिहाज से पार्टी के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा कि नितिन नवीन के दौरे को लेकर सभी पार्टी कार्यकर्ता उत्साहित हैं। दो दिनों तक लगातार विचार-विमर्श होगा। सभी कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन मिलेगा। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन हमें बताएंगे कि आगे हमें क्या करना है और हम उसी के अनुसार आगे बढ़ेंगे।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]