Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

रक्तदान महादान है - उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल

रक्तदान महादान है - उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल

रक्तदाता सम्मान समारोह में हुए शामिल

उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि रक्तदान महादान है। रक्तदान करके मानवता की सेवा में अमूल्य योगदान दिया जा सकता है। रक्तदान से दूसरों का जीवन भी बचता है। उप मुख्यमंत्री ब्राम्हाकुमारी संस्थान रीवा द्वारा आयोजित रक्तदाता सम्मान समारोह में शामिल हुए और रक्तदाताओं को सम्मानित किया तथा प्रमाण पत्र वितरित किये।

संस्थान में आयोजित कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री ने कहा कि रक्तदान-जीवनदान है और यह मानवता की पहचान भी है। इस पुनीत कार्य में सहभागिता कर रक्तदाताओं ने मानवता की सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है। रक्तदान द्वारा जरूरतमंद व्यक्ति की जिंदगी को बचाया जा सकता है। स्वास्थ्य के लिए भी रक्तदान बहुत लाभकारी है। रक्तदान से शरीर में जितने खून की कमी होती है उसे शरीर कुछ ही दिनों में नया रक्त बनाकर पूरा कर देता है। नियमित रक्तदान से ह्रदय रोग सहित अन्य गंभीर रोगों का खतरा कम होता है। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने नागरिकों से अपील की वह नियमित रूप से रक्तदान करें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें। इस अवसर पर ब्राम्हाकुमारी संस्थान द्वारा उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल का सम्मान किया गया। इस अवसर पर दीदी निर्मला, भाई प्रकाश जी सहित बड़ी संख्या में प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।

Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]