Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

मारिजान काप की तूफानी बल्लेबाजी से भारत को मिली हार, टीम इंडिया का सेमीफाइनल के लिए फंसा पेंच

मारिजान काप की तूफानी बल्लेबाजी से भारत को मिली हार, टीम इंडिया का सेमीफाइनल के लिए फंसा पेंच

महिला टी20 वर्ल्ड कप का 18वां मैच भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेला गया। मुकाबले में अफ्रीकी टीम ने जीत हासिल की है। ...और पढ़ें



भारत महिला बनाम साउथ अफ्रीका महिला


भारत महिला और साउथ अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम के बीच मैच


साउथ अफ्रीका महिला ने भारतीय टीम को हराया


मारिजान काप ने खेली मैच विनिंग पारी


स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। मारिजान काप के नाबाद 81 रनों की पारी की बदौलत साउथ अफ्रीका ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम को हरा दिया है। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 158 रनों का स्कोर खड़ा किया था। इसके बाद काप के नाम का तूफान आया और उसमें भारतीय टीम उड़ गई। काप ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की और अपनी टीम को जीत दिलाई। इसी के साथ भारत का सेमीफाइनल में पहुंचने का पेंच भी फंस गया है।


भारत के 159 रनों के लक्ष्य को अफ्रीकी टीम ने 19.1 ओवरों में हासिल कर लिया और मुकाबले में 6 विकेट से जीत हासिल की। मुकाबले में श्री चरणी ने एक समय पर एक ओवर में 2 विकेट हासिल कर टीम इंडिया की वापसी कराई लेकिन काप क्रीज पर डटी रहीं। उन्हें एक जीवनदान मिला और राधा यादव ने उनका कैच टपका दिया था। काप ने इसका पूरा फायदा उठाया और 81 रन बनाकर अपनी टीम को जीत दिलाई।

भारत अच्छी शुरुआत के बाद नहीं खड़ा सका बड़ा स्कोर

भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। इसके बाद टीम इंडिया के लिए स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा क्रीज पर उतरी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 30 रनों की साझेदारी की। मारिजान काप ने शानदार बल्लेबाजी कर रही स्मृति मंधाना को 17 रनों के स्कोर पर अपना शिकार बनाया। उनके आउट होने के बाद शेफाली ने आक्रामक रुख अपनाए रखा।

शेफाली ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी जारी रखा लेकिन उन्हें शबनीम इस्माइल ने अपना शिकार बना लिया। शेफाली 15 गेंदों पर 31 रन बनाकर आउट हो गई। उनके आउट होने के बाद कोई भी भारतीय बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका। कप्तान हरमनप्रीत कौर (24), दीप्ति शर्मा (29) और ऋचा घोष के 15 रनों के दम पर 158 रनों का स्कोर खड़ा कर दिया। साउथ अफ्रीका के लिए मारिजान काप और शबनीम इस्माइल सबसे कामयाब गेंदबाज रहीं, जिन्होंने 2-2 विकेट अपने नाम किए।
श्री चरणी ने दिया दोहरा झटका

भारत के द्वारा दिए गए 159 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका की टीम ने अच्छी शुरुआत की। भारत को विकेट की तलाश थी और चरणी ने छठे ओवर में लौरा वोल्वाड्ट को आउट कर भारत की तलाश को खत्म किया। उन्होंने उसी ओवर में एनेरी डर्कसन को भी आउट किया और टीम इंडिया की मुकाबले में वापसी कराई।
मारिजान काप ने लगाया अर्धशतक

साउथ अफ्रीका की अनुभवी बल्लेबाज मारिजान काप को राधा यादव ने जीवनदान दे दिया। उन्होंने इसका पूरा फायदा उठाया और टीम इंडिया के लिए फिफ्टी जड़ दी। लगातार दो विकेट गंवाने के बाद काप ने ताजमिन ब्रिट्स के साथ मिलकर पारी को संभाला और शुरुआत में संभलकर बल्लेबाजी की। जब उनकी एक बार आंखें क्रीज पर जम गई, तो बड़े शॉट्स खेलने शुरू कर दिए और 34 गेंदों पर अर्धशतक जड़ दिया। उन्होंने 45 गेंदों पर नाबाद 81 रनों की पारी खेली, जिसमें 7 चौके और 4 छक्के शामिल रहे। उनकी इसी परी के दम पर साउथ अफ्रीका ने मुकाबले में 6 विकेट से जीत हासिल की है।
भारत के लिए सेमीफाइनल की राह कठिन

साउथ अफ्रीका के खिलाफ इस मुकाबले में हार के साथ भारत की सेमीफाइनल की राह मुश्किल हो गई है। टीम इंडिया के दो मुकाबले बचे हैं, जिमसें उन्हें ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश का सामना करना है। ऑस्ट्रेलिया टीम इंडिया के लिए कठिन चुनौती हो सकती है। अगर मौजूदा अंक तालिका पर नजर डालें, तो भारत के ग्रुप में ऑस्ट्रेलिया टॉप पर है। टीम इंडिया दूसरे स्थान पर है। तो वहीं अफ्रीकी टीम तीसरे नंबर है लेकिन भारत और साउथ अफ्रीका के 4-4 अंक हैं।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]