हजारीबाग में लापता बच्ची का नदी किनारे मिला क्षत-विक्षत शव, ढाई साल का भाई अब भी गायब

हजारीबाग के कोर्रा थाना क्षेत्र में सिंदूर नदी किनारे 12 वर्षीय लापता तमन्ना का क्षत-विक्षत शव मिला है, जिसके चेहरे पर गंभीर चोट के निशान हैं। ...और पढ़ें

नदी किनारे मिला शव
हजारीबाग में लापता 12 वर्षीय तमन्ना का क्षत-विक्षत शव मिला।
मृतका के चेहरे पर गंभीर चोट के निशान, हत्या की आशंका।
ढाई वर्षीय भाई रिजवान अभी भी लापता, पुलिस जांच जारी।
संवाद सहयोगी, हजारीबाग। शहर के कोर्रा थाना क्षेत्र के सिंदूर पंचायत भवन के पीछे सिंदूर नदी के दश कर्म घाट के पास रविवार की रात एक अज्ञात युवती का क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ। शव की स्थिति बेहद भयावह होने और चेहरे पर गहरे चोट के निशान पाए गए हैं। प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है।
आशंका जताई जा रही है कि मृतका की पहचान छिपाने के उद्देश्य से उसके चेहरे को बुरी तरह क्षतिग्रस्त किया गया है। मृतका की पहचान कूद बस्ती निवासी 12 तमन्ना पिता मोहम्मद आमिर के तौर पर की गई।
27 मई को दर्ज कराई थी शिकायत
वहीं मृतका के स्वजनों का कहना है कि उनका ढाई वर्ष का बेटा रिजवान अब भी गायब है। स्वजन गायब हुए बेटा को खोजने की बात कहते हुए शव के पोस्टमार्टम का विरोध कर रहे हैं। बता दें कि मोहम्मद आमिर ने विगत 27 मई कटकमदाग थाना में अपने दो बच्चों के गायब होने को लेकर मामला दर्ज कराया था।
जानकारी के अनुसार एक चरवाहे ने नदी में शव को देखा और इसकी सूचना स्थानीय लोगों को दी। इसके बाद पंचायत समिति सदस्य नीलम देवी के परिजनों के माध्यम से कोर्रा थाना पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
गुमशुदगी की रिपोर्ट के आधार पर पहचान संभव
शव की स्थिति इतनी खराब थी कि मृतका की पहचान करना पुलिस के लिए मुश्किल साबित हो रहा था। लेकिन मृतका के पिता के द्वारा दर्ज कराए गए अपने दो बच्चों की गुमशुदगी की रिपोर्ट के आधार पर पहचान संभव हो पाई। वहीं शव पोस्टमार्टम के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में ही है।
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने फोरेंसिक टीम, डॉग स्क्वायड और फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट की सहायता ली है। घटनास्थल के आसपास से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं ताकि मामले की गुत्थी जल्द सुलझाई जा सके।
मृतका के चेहरे पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं, जिससे हत्या की आशंका और मजबूत हो गई है। पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है। स्थानीय लोगों से पूछताछ कर महत्वपूर्ण सुराग जुटाने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही मृतका की पहचान कर मामले का खुलासा किया जाएगा और दोषियों को कानून के शिकंजे तक पहुंचाया जाएगा। - अमित कुमार, एएसपी, हजारीबाग।

Post A Comment
No comments :