Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

Batwara 1947 में दिखेगी बाप-बेटे की जोड़ी, Sunny Deol के लिए करण देओल का इमोशनल फादर्स डे पोस्ट वायरल

Batwara 1947 में दिखेगी बाप-बेटे की जोड़ी, Sunny Deol के लिए करण देओल का इमोशनल फादर्स डे पोस्ट वायरल

Father's Day 2026: फादर्स डे के खास मौके पर सनी देओल के बेटे करण देओल की तरफ से एक भावुक करने वाला पोस्ट सामने आया है। ...और पढ़ें






करण देओल और सनी देओल (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

HIGHLIGHTS

करण देओल ने मनाया फादर्स डे


सनी देओल के लिए शेयर किया पोस्ट


बंटवारा 1947 में दिखेंगे सनी और करण



एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। दुनियाभर में आज फादर्स डे (Father's Day 2026) का जश्न मनाया जा रहा है। इस खास मौके पर सुपरस्टार सनी देओल के बेटे और एक्टर करण देओल की तरफ से एक लेटेस्ट पोस्ट सोशल मीडिया पर सामने आया है, जो भावुक करने वाला है।


इस पोस्ट में करण ने अपने पिता संग आने वाली फिल्म बंटवारा 1947 (Batwara 1947) में काम करने के अनुभव को साझा किया और उन्हें फादर्स डे विश किया है। आइए एक नजर करण के इस पोस्ट पर डालते हैं-
करण का फादर्स डे पोस्ट

21 जून रविवार को फादर्स डे के अवसर पर करण देओल ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर पिता सनी देओल संग अनसीन तस्वीरों के शेयर किया है, जो फिल्म बंटवारा 1947 के सेट के दौरान की हैं। इस पोस्ट के कैप्शन में करण ने सनी को फादर्स डे की शुभकामनाएं देते हुए लिखा है-




कुछ पल ऐसे होते हैं जो लगता है कि किस्मत में पहले से ही लिखे थे। एक बार पापा के सेट पर जाकर उन्हें अपने इस सपने के बारे में बताना कि मुझे उनके साथ काम करना है, उन्हीं पलों में से एक था। और आज उनके साथ स्क्रीन शेयर कर पाना, उन्हें इतने करीब से काम करते देखना, इस फादर्स डे को सच में बहुत खास बना रहा है।

14 अगस्त 2026 को वो पल आ रहा है जब मेरा यह सपना सच होने जा रहा है। मुझे 'बंटवारा 1947' में अपने पापा के साथ बड़े पर्दे पर दिखने का मौका मिल रहा है। यह एक ऐसा अहसास है जिसे मैं चाहकर भी शब्दों में बयां नहीं कर सकता और इसे मैं जिंदगी भर संभाल कर रखूंगा।

मैंने उन्हें एक बेटे, एक भाई, एक पिता, एक एक्टर और लाखों दिलों पर राज करने वाले एक लीजेंड के रूप में देखा है। लेकिन सेट पर उनके साथ खड़े होकर मुझे समझ आया कि उनका सबसे बड़ा रोल सिर्फ खुद का होना है; यानी एक बेहद ईमानदार, विनम्र, मजबूत और अपने काम में पूरी तरह डूब जाने वाला इंसान।

हैप्पी फादर्स डे पापा - आप मेरे सबसे बड़े टीचर हैं, मेरा सबसे मजबूत सहारा हैं और मेरे पहले हीरो हैं। आपके साथ इस खास पल को जीने के लिए मैं खुद को बहुत खुशनसीब मानता हूं।
बंटवारा 1947 का सबको इंतजार

निर्देशक राजकुमार संतोषी के डायरेक्शन और आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बनने वाली फिल्म बंटवारा 1947 का फैंस बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म में भारत और पाकिस्तान के बीच हुए विभाजन की एक अनसुनी कहानी दर्शायी जाएगी।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]