Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

'जल्द से जल्द टीम इंडिया में लो...', Vaibhav Suryavanshi के मुरीद हुए पूर्व भारतीय कोच

'जल्द से जल्द टीम इंडिया में लो...', Vaibhav Suryavanshi के मुरीद हुए पूर्व भारतीय कोच

पूर्व क्रिकेटर मदन लाल ने Vaibhav Suryavanshi की प्रतिभा की सराहना करते हुए उन्हें सचिन तेंदुलकर जैसे दिग्गजों के समान बताया और राष्ट्रीय टीम में शामि ...और पढ़ें






Vaibhav Suryavanshi के मुरीद हुए Madan Lal


वैभव सूर्यवंशी की तारीफ में मदन लाल ने पढ़ें कसीदे


वैभव सूर्यवंशी के प्रदर्शन के लिए याद किया जाएगा आईपीएल का 19वां सीजन


वैभव सूर्यवंशी को जल्द राष्ट्रीय टीम में शामिल करें- मदन लाल



डिजिटल डेस्क, जागरण दिल्ली। Vaibhav Suryavanshi IPL: आईपीएल 2026 का खिताब भले ही आरसीबी ने जीता हो, लेकिन ये सीजन राजस्थान रायल्स के 15 वर्षीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के प्रदर्शन के लिए भी याद किया जाएगा। वैभव ने अपनी आतिशी बल्लेबाजी से हर किसी को अपना मुरीद बना दिया। वैभव ने अपनी तूफानी और सूझबूझ भरी बल्लेबाजी से यह साबित करके दिखाया कि पिछले साल का प्रदर्शन कोई तुक्का नहीं था, बल्कि इस मंच पर छा जाने की योग्यता उनके अंदर मौजूद है। वैभव ने 16 मैच में 237 के स्ट्राइक रेट से 776 रन बनाए, जिनमें एक शतक और पांच अर्धशतक शामिल हैं।
Vaibhav Suryavanshi के प्रदर्शन के लिए याद किया जाएगा IPL 2026

वैभव ने कुल 72 छक्के लगाए और यूनिवर्सल बास क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ा। वह आरेंज कैप जीतने वाले सबसे युवा बल्लेबाज भी बने। इस सीजन में कैगिसो रबादा, मोहम्मद सिराज और जसप्रीत बुमराह से लेकर तमाम दिग्गज तेज गेंदबाजों ने वैभव के विरुद्ध अलग-अलग प्लानों के साथ गेंदबाजी की, लेकिन किशोर बल्लेबाज ने ना सिर्फ हर किसी का डटकर सामना किया, बल्कि मुंहतोड़ जवाब भी दिया।

बुमराह के खिलाफ पहली ही गेंद पर लगाया गया उनका छक्का शायद इस सीजन की उनकी सबसे अच्छी यादों में से एक रहेगा। वैभव आइपीएल में गेंदों के लिहाज से सबसे तेज एक हजार रन पूरे करने वाले बल्लेबाज बने।

वह पावरप्ले में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे और उन्होंने डेविड वार्नर का रिकॉर्ड तोड़ा। वैभव ने आरेंज कैप के अलावा मोस्ट वैल्यूएबल खिलाड़ी, इमर्जिंग प्लेयर आफ द सीजन, सुपर स्ट्राइकर आफ द सीजन और सुपर सिक्सेस आफ द सीजन का अवार्ड अपने नाम किया। वैभव को कुल 45 लाख रुपये की इनामी राशि और एक टाटा सिएरा कार मिली।
मदन लाल ने वैभव की खूब तारीफ की

पूर्व भारतीय क्रिकेटर मदन लाल ने कहा,

‘वैभव सूर्यवंशी बहुत प्रतिभाशाली है। सच में उसके पास सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, कपिल देव और सुनील गावस्कर जैसी भगवान की दी हुई प्रतिभा और सोच है। ऐसे खिलाड़ी सदी में एक बार आते हैं। लेकिन उनकी तरह महान बनने के लिए, उसे टेस्ट क्रिकेट में भी खुद को साबित करना होगा। आयरलैंड के विरुद्ध, भारत ए और तीन दिवसीय मैचों में खेलने से वह भारतीय क्रिकेट के मुख्य ढांचे में अच्छी तरह से ढल जाएगा। इस 15 साल के खिलाड़ी को जल्द से जल्द राष्ट्रीय टीम में शामिल किया जाए।’
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]