Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

Asus ने उतारे 3 सस्ते Chromebook, स्क्रीन अलग करते ही लैपटॉप बन जाएगा टैबलेट; शुरुआती कीमत 26,990 रुपये

Asus ने उतारे 3 सस्ते Chromebook, स्क्रीन अलग करते ही लैपटॉप बन जाएगा टैबलेट; शुरुआती कीमत 26,990 रुपये

Asus ने भारत में अपनी नई क्रोमबुक रेंज पेश करते हुए तीन नए मॉडल्स- Chromebook CM32 Detachable, Chromebook CM14 और Chromebook CM15 लॉन्च किए हैं। ये सभ ...और पढ़ें






Asus ने पेश की क्रोमबुक की नई रेंज।


टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Asus ने भारत में Chromebook CM32 Detachable, Chromebook CM14 और Chromebook CM15 लॉन्च कर दिए हैं। ये नए मॉडल्स ChromeOS पर चलते हैं और इनमें MediaTek Kompanio 540 प्रोसेसर दिया गया है, जिसके साथ 8GB तक की RAM का सपोर्ट मिलता है। Asus Chromebook CM32 Detachable एक 2-इन-1 डिवाइस है जो लैपटॉप से टैबलेट में बदल सकता है। इसमें 2.5K रेजोल्यूशन वाला टचस्क्रीन डिस्प्ले और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास की प्रोटेक्शन दी गई है। Asus Chromebook CM3206 में 42Wh की बैटरी है। ये नए क्रोमबुक मॉडल्स अगले हफ्ते से बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे।
Asus Chromebook CM3206, Chromebook CM15 और Chromebook CM14 की भारत में कीमत

नए Asus Chromebook CM32 Detachable (CM3206) की शुरुआती कीमत 37,990 रुपये रखी गई है। वहीं, Asus Chromebook CM14 (CM1405) की शुरुआती कीमत 26,990 रुपये और Chromebook CM15 (CM1505) की शुरुआती कीमत 28,990 रुपये है। ये तीनों मॉडल्स 19 जून से Asus E-shop और Amazon के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे।


Asus Chromebook CM32 Detachable फिलहाल प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है, जबकि Chromebook CM14 और CM15 की बिक्री 19 जून से शुरू होगी। Asus इन तीनों क्रोमबुक के बायर्स को तीन महीने के लिए 5TB क्लाउड स्टोरेज के साथ Google AI Pro के बेनिफिट्स भी दे रहा है।

Asus Chromebook CM32 Detachable के स्पेसिफिकेशन्स

Asus Chromebook CM32 Detachable एक 2-इन-1 लैपटॉप है जो हमें लैपटॉप और टैबलेट के बीच स्विच करने की सुविधा देता है। ये ChromeOS पर चलता है और इसमें 16:10 एस्पेक्ट रेश्यो वाला 12.1-इंच का 2.5K (2,560×1,600 पिक्सल) टचस्क्रीन डिस्प्ले है। ये पैनल 600 nits तक की ब्राइटनेस और 98 प्रतिशत DCI-P3 कलर गैमट ऑफर करता है। डिस्प्ले की सेफ्टी के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास दिया गया है। ये पैनल स्टाइलस इनपुट को सपोर्ट करता है और इसका स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 87 परसेंट है।


परफॉर्मेंस के लिए, Asus Chromebook CM32 Detachable में MediaTek Kompanio 540 प्रोसेसर के साथ ARM Mali-G57 MC2 ग्राफिक्स, 8GB तक LPDDR5x RAM और 128GB तक eMMC स्टोरेज दी गई है। इसे MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी मिली है।



कैमरे की बात करें तो इसमें 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट-फेसिंग कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें एक USB Type-C पोर्ट, एक माइक्रोफोन, Wi-Fi 6 और Bluetooth 5.4 का सपोर्ट है। इसमें 1.35mm की ट्रेवल वाले कीज के साथ एक डिटैचेबल कीबोर्ड और एक इंटीग्रेटेड टचपैड दिया गया है।


Asus Chromebook CM32 Detachable में 42Wh की टू-सेल लिथियम-पॉलिमर बैटरी है, जिसके बारे में विज्ञापन में दावा किया गया है कि ये सिंगल चार्ज पर 12 घंटे तक चल सकती है। इसके साथ बॉक्स में 45W का पावर अडाप्टर आता है।
Asus Chromebook CM14 और Chromebook CM15

Asus Chromebook CM14 और CM15 भी ChromeOS और MIL-STD 810H ड्यूरेबिलिटी के साथ आते हैं। इनमें 180-डिग्री ले-फ्लैट हिंज डिजाइन दिया गया है (यानी स्क्रीन पूरी तरह फ्लैट मुड़ सकती है)। दोनों ही मॉडल्स MediaTek Kompanio 540 प्रोसेसर और ARM Mali-G57 MC2 ग्राफिक्स पर चलते हैं, और इनमें 8GB तक LPDDR5x RAM और 256GB तक eMMC स्टोरेज है।


Asus Chromebook CM15 में 15.6-इंच का फुल-HD (1,920×1,080 पिक्सल) नॉन-टच डिस्प्ले है, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 16:9 और पीक ब्राइटनेस 300 nits है। दूसरी तरफ, Chromebook CM14 टचस्क्रीन और नॉन-टचस्क्रीन दोनों ऑप्शन्स में आता है, जिसमें 14-इंच का फुल-HD पैनल है और इसकी पीक ब्राइटनेस भी 300 nits है।


बैटरी के मामले में, Asus Chromebook CM15 में 63Wh तक की बैटरी दी गई है, जबकि Chromebook CM14 में 50Wh तक की बैटरी मिलती है।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]