अंतर केवल 5 रुपये का, लेकिन बेनिफिट्स में जमीन-आसमान का फर्क!

Reliance Jio के पास अपने यूजर्स के लिए 195 रुपये और 200 रुपये के दो बड़े ही दिलचस्प डेटा पैक्स मौजूद हैं। लेकिन, 200 रुपये वाला पैक केवल 5 रुपये महंगा ...और पढ़ें

Jio के 200 रुपये और 195 रुपये वाले डेटा प्लान में समझें अंतर। Photo- ChatGPT.
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। भारत की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी Reliance Jio के पास यूजर्स के लिए 195 रुपये और 200 रुपये के दो डेटा पैक्स मौजूद हैं। ये दोनों ही सिर्फ डेटा वाउचर्स हैं। लेकिन, हमारी सलाह यही होगी कि आप यहां थोड़े और पैसे खर्च करके 200 रुपये वाला डेटा पैक लें। हमें लगता है कि जियो ने इस 200 रुपये वाले पैक को उन लोगों के लिए बहुत ही स्ट्रेटेजिक तरीके से प्लेस किया है जो वैसे भी OTT प्लेटफॉर्म्स के लिए मंथली सब्सक्रिप्शन लेते हैं। तो आइए देखते हैं कि 195 रुपये वाला प्लान 200 रुपये वाले प्लान से क्यों बेहतर है और दोनों प्लान्स में आपको क्या-क्या बेनिफिट्स मिलते हैं।
Reliance Jio का 200 रुपये वाला डेटा पैक
Reliance Jio के 200 रुपये वाले प्लान को OTT Pass भी कहा जाता है। कंपनी इस प्लान को इसी नाम से प्रमोट कर रही है क्योंकि ये 4G डेटा के साथ-साथ ढेर सारे OTT बेनिफिट्स के एक्सेस के साथ आता है। 200 रुपये वाले इस प्लान की स्टैंडअलोन वैलिडिटी 28 दिनों की है। इस प्लान में यूजर्स को 30GB डेटा मिलता है,और इसके साथ ही ये OTT बेनिफिट्स भी मिलते हैं- YouTube Premium, Amazon Prime Video, JioHotstar, SonyLIV, ZEE5, Lionsgate Play, Discovery+, SunNXT, Kanccha Lannka, Planet Marathi, Chaupal, Hoichoi, FanCode, Times Play, Tarang Plus और JioTV।
ध्यान दें कि डेटा के ये बेनिफिट्स तभी काम करेंगे जब यूजर के पास पहले से ही सर्विस वैलिडिटी वाला एक एक्टिव बेस प्रीपेड प्लान मौजूद हो। इस 200 रुपये वाले डेटा पैक में कोई सर्विस वैलिडिटी या फिर SMS और वॉयस कॉलिंग के बेनिफिट शामिल नहीं हैं। इसके अलावा, IPTV के जरिए 1000 से ज्यादा टीवी चैनल्स का एक्सेस भी मिलता है और ये सभी लाइव टीवी चैनल्स हैं।

Reliance Jio का 195 रुपये वाला डेटा पैक
Reliance Jio के 195 रुपये वाले डेटा पैक में भी OTT बेनिफिट बंडल मिलता है। हालांकि, ये सिर्फ JioHotstar का है। 195 रुपये वाले इस डेटा पैक की वैलिडिटी 30 दिनों की है। यूजर्स को इस प्लान में 15GB डेटा मिलता है। साथ ही, इस प्लान के साथ 90 दिनों के लिए JioHotstar Mobile का सब्सक्रिप्शन बंडल दिया गया है। इसमें मिलने वाला 15GB डेटा एक 4G डेटा है और ये भी तभी काम करेगा जब यूजर के पास पहले से ही कोई बेस एक्टिव प्रीपेड प्लान मौजूद हो। इस प्लान में कोई SMS या वॉयस कॉलिंग के फायदे बंडल नहीं हैं। डेटा कोटा खत्म होने के बाद इंटरनेट की स्पीड घटकर 64 Kbps रह जाती है।
क्यों बेहतर है 200 रुपये वाला डेटा पैक?
कंपनी का 200 रुपये वाला पैक ज्यादा डेटा और ज्यादा OTT बेनिफिट्स ऑफर करता है, जबकि इसकी कीमत लगभग 195 रुपये वाले प्लान के बराबर ही है। यानी केवल 5 रुपये ज्यादा देकर आप ढेरों OTT प्लेटफॉर्म्स और ज्यादा डेटा एक्सेस कर पाते हैं। आज की दुनिया में YouTube Premium को सबसे बेहतरीन OTT बेनिफिट्स में से एक माना जाता है, क्योंकि लगभग हर कोई यूट्यूब पर कंटेंट देखता है और विज्ञापनों के चक्कर में आप अपनी जिंदगी का बहुत सारा कीमती समय बर्बाद कर बैठते हैं।

Labels
Business
Post A Comment
No comments :