Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

जमशेदपुर में शराब पार्टी में गोली लगने से युवक की मौत, सरायकेला के ASI समेत 3 हिरासत में

जमशेदपुर में शराब पार्टी में गोली लगने से युवक की मौत, सरायकेला के ASI समेत 3 हिरासत में


जमशेदपुर के मानगो में शराब पार्टी के दौरान गोली लगने से राजनगर निवासी देवदास गौड़ की मौत हो गई। पुलिस ने सरायकेला के एक एएसआई समेत तीन लोगों को हिरासत ...और पढ़ें






सरायकेला के ASI समेत 3 हिरासत में


मानगो में शराब पार्टी के दौरान युवक देवदास गौड़ की मौत।


सरायकेला के एएसआई समेत तीन लोग हिरासत में लिए गए।


पुलिस जमीन विवाद के एंगल से भी मामले की जांच कर रही।


 संवाददाता, जमशेदपुर। मानगो के ओलिडीह थाना क्षेत्र स्थित खड़िया बस्ती मंगलवार देर रात गोलीबारी की घटना में गंभीर रूप से घायल राजनगर निवासी 30 वर्षीय देवदास गौड़ की मौत हो गई। उसे गर्दन में गोली लगी थी। घटना के बाद घायल को उसके साथियों द्वारा इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।


मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने सरायकेला-खरसावां जिले के आरआईटी थाना में पदस्थापित एएसआई पंकज कुमार समेत देवाशीष पोद्दार और नीरज प्रधान को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त एक देसी कट्टा, नशा करने में इस्तेमाल सामान तथा एक थार वाहन भी जब्त किया है।


पुलिस ने तीनों को मौके से हिरासत में लिया

पुलिस के अनुसार खड़िया बस्ती में सभी लोग देर रात शराब और नशे का सेवन कर रहे थे। इसी दौरान देवदास गौड़ और देवाशीष पोद्दार के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि देवाशीष ने देसी कट्टे से गोली चला दी, जो देवदास के गर्दन में जा लगी।


घटना के बाद आरोपी उसे लेकर एमजीएम अस्पताल पहुंचे, लेकिन भर्ती कराने के बाद वहां से निकलने का प्रयास करने लगे। संदेह होने पर पुलिस ने तीनों को मौके से हिरासत में ले लिया।
बस्ती में गोली चलने की बात स्वीकार की

पूछताछ के दौरान आरोपितों ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की और घटनास्थल को लेकर बार-बार बयान बदलते रहे। सख्ती से पूछताछ के बाद आरोपितों ने खड़िया बस्ती में गोली चलने की बात स्वीकार की। बाद में देवाशीष पोद्दार की निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त देसी कट्टा बरामद कर लिया।


इधर, जांच के दौरान जब्त थार वाहन से जमीन से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज भी मिले हैं। इसके बाद पुलिस जमीन विवाद के एंगल से भी मामले की जांच कर रही है। आशंका जताई जा रही है कि हत्या के पीछे सिर्फ नशे के दौरान हुआ विवाद ही नहीं, बल्कि किसी जमीन संबंधी रंजिश की भी भूमिका हो सकती है।
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

बुधवार सुबह मृतक के परिजन एमजीएम अस्पताल पहुंचे। जानकारी मिली है कि देवदास गौड़ आदित्यपुर स्थित एक निजी कंपनी में कार्यरत था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की गहन जांच जारी है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पूछताछ के आधार पर जल्द ही पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया जाएगा।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]