ओटीटी पर फिर लगेगा सितारों का मेला, Aryan Khan की वेब सीरीज के सीजन 2 की तैयारी शुरू

आर्यन खान की डेब्यू वेब सीरीज द बैड्स ऑफ बॉलीवुड के सीजन 2 को लेकर इस वक्त एक लेटेस्ट अपडेट सामने आ रहा है। ...और पढ़ें
-1781500622077_v.webp)
द बैड्स ऑफ बॉलीवुड सीरीज (फोटो क्रेडिट- एक्स)
HIGHLIGHTS
शुरू हुई द बैड्स ऑफ बॉलीवुड 2 की तैयारी
आर्यन खान की डेब्यू वेब सीरीज द बैड्स ऑफ बॉलीवुड
द बैड्स ऑफ बॉलीवुड ने जीता था सबका दिल
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा के सुपरस्टार शाह रुख खान के बड़े बेटे और डायरेक्टर आर्यन खान ने बीते साल अपनी डेब्यू वेब सीरीज द बैड्स ऑफ बॉलीवुड के जरिए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया था। इस सीरीज को क्रिटिक्स और ऑडियंस की तरफ से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला था।
द बैड्स ऑफ बॉलीवुड की कहानी इस मोड़ पर खत्म हुई थी कि फैंस इसके दूसरे सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच द बैड्स ऑफ बॉलीवुड सीजन 2 को लेकर एक लेटेस्ट अपडेट सामने आ रहा है।
शुरू हुई द बैड्स ऑफ बॉलीवुड 2 की तैयारी
हिंदी सिनेमा के बादशाह अभिनेता शाह रुख खान के बेटे आर्यन खान ने पिता के पदचिह्नों पर न चलते हुए, निर्देशन की राह पकड़ी। पिछले साल प्रदर्शित वेब सीरीज बैड्स ऑफ बॉलीवुड से उन्होंने निर्देशन में कदम रखा।
-1781501108181.jpg)
अब खबरें हैं कि आर्यन ने सधे कदम के साथ इस शो के दूसरे सीजन की तैयारियां भी शुरू कर दी है। शो से जुड़े सूत्रों के अनुसार, दूसरे सीजन को लिए आर्यन बहुत सावधानी के साथ आगे बढ़ रहे हैं। दूसरे सीजन में फिर वही चीजें दोहराने के बजाय निर्माता कुछ नया दिखाना चाह रहे हैं।
निर्माता भी जानते हैं कि पहले सीजन की इतनी चर्चा के बाद दर्शकों को दूसरे सीजन से उम्मीदें ज्यादा हैं। फिलहाल इसकी स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है। लेखन स्तर पर कोशिश यह है कि अगला सीजन होने के बाद भी दर्शकों को कहानी में नयापन लगे।

बिलाल सिद्दीकी पटकथा पर लगातार काम कर रहे हैं, जिस पर आर्यन नजर बनाए हुए हैं। लेखन का काम इस साल के अंत तक पूरा हो जाएगा। जिसके बाद अगले साल की पहली तिमाही तक शो के दूसरे सीजन की शूटिंग शुरू करने की योजना है। बता दें कि शो में लक्ष्य, बाबी देओल, राघव जुयाल और सेहर बांबा अहम भूमिकाओं में हैं।
कब रिलीज होगा दूसरा सीजन
द बैड्स ऑफ बॉलीवुड ने ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया था। गौर किया जाए इस सीरीज के अगले सीजन की रिलीज की तरफ तो अनुमान लगाया जा रहा है कि 2027 के अंत तक इसे नेटफ्लिक्स पर ऑनलाइन स्ट्रीम किया जा सकता है। बता दें कि आर्यन खान की द बैड्स ऑफ बॉलीवुड पिछले साल नेटफ्लिक्स की सबसे सफल सीरीज भी रही थी।

Labels
Mirchmasala
Post A Comment
No comments :