Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

Apple macOS 27 Golden Gate हुआ लॉन्च, नए Siri के साथ मिलेंगे पावरफुल AI टूल्स और फीचर्स

Apple macOS 27 Golden Gate हुआ लॉन्च, नए Siri के साथ मिलेंगे पावरफुल AI टूल्स और फीचर्स

Apple ने WWDC 2026 में macOS 27 Golden Gate का अनावरण किया, जिसमें AI फीचर्स, नया Siri और रिफाइन लिक्विड ग्लास डिजाइन शामिल है। ...और पढ़ें







WWDC 2026 में Apple ने macOS 27 Golden Gate पेश किया।


इसमें AI फीचर्स, बेहतर Siri और नया लिक्विड ग्लास डिजाइन है।


यह ऑपरेटिंग सिस्टम केवल Apple Silicon Macs को सपोर्ट करेगा।



टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Apple ने अपने कंप्यूटर्स के लिए लेटेस्ट ऑपरेटिंग सॉफ्टवेयर macOS 27 Golden Gate का एलान कर दिया है। इसे कंपनी ने अपने एनुअल डेवलपर्स कॉन्फ्रेंस WWDC 2026 में iOS 27, iPadOS 27, watchOS 27, tvOS 27, और visionOS 27 के साथ पेश किया है। यह कंपनी ने पिछले साल लॉन्च किए macOS Tahoe 26 को रिप्लेस करेगा। कंपनी ने इसे एआई फीचर्स, पावरफुल सिरी, नए डिजाइन और परफॉर्मेंस अपग्रेड के साथ पेश किया है। एपल का कहना है कि नए ओएस के लिक्विड ग्लास डिजाइस को पहले से ज्यादा एडिशनल कंट्रोल के साथ लाया गया है।
macOS 27 को मिला Golden Gate नाम

macOS 27 कंपनी का पहला मेजर macOS रिलीज है, जिसे इंटेल-आधारित मैक के सपोर्ट के बिना रिलीज किया गया है। Apple ने पहले ही कन्फर्म किया था कि macOS Tahoe उसका आखिरी ऑपरेटिंग सिस्टम है, जिसमें इंटेल हार्डवेयर को अपडेट मिला है। हालांकि, इन डिवाइसेस को कंपनी अपनी अगले तीन साल तक सिक्योरिटी अपडेट ऑफर करेगी। macOS 27 के साथ कंपनी सिर्फ एपल सिलिकन पावर्ड मैक के लिए फीचर्स और अपडेट ऑफर करेगी।

नए ऑपरेटिंग सिस्टम में क्या है खास

Apple ने macOS Tahoe के साथ कंप्टीन न्यू डिजाइन लैंग्वेज Liquid Glass को पेश किया था। इस साल भी कंपनी ने लिक्विड ग्लास डिजाइन को बरकार रखते हुए इसमें काफी अपग्रेड किया है। macOS 27 में यूजर्स को पहले से ज्यादा कंट्रोल ऑफर किए जाएंगे। इसके साथ ही इसमें एपल ने विंडोज को रिफाइंड किया है। इसके साथ ही इंटरफेस एलिमेंट्स को पहले से ज्यादा यूनिफॉर्म लुक देने का प्रयास किया है।


विजुअल चेंज के अतिरिक्त Apple ने macOS 27 Golden Gate में अपना फोकस रिफाइनमेंट और परफॉरमेंस पर रखा है। कंपनी का कहना है कि उसने मैक को फास्ट और ज्यादा रिस्पॉन्सिव बनाने के लिए डिजाइन में काफी इंप्रूवमेंट किए हैं। Apple ने नए सॉफ्टवेयर के साथ Apple Intelligence का दायरा भी बढ़ाया है। इसके साथ ही नए एआई फीचर्स और Siri को भी अपग्रेड किया है। प्रोडक्टिविटी फीचर्स भी अपग्रेड किए हैं। Apple का कहना है कि Apple silicon एआई और मशीन लर्निंग फीचर के लिए उसके प्लेटफॉर्म में सेंट्रल रोल अपनाएगा।
macOS 27 Golden Gate कब होगा रिलीज?

Apple ने डेवलपर्स के लिए macOS 27 Golden Gate उपलब्ध करवा दिया है। इसका पब्लिश रिलीज इस साल के अंत तक रिलीज किया जाएगा। इसके साथ कंपनी अपने नेक्स्ट जेनरेशन ऑपरेटिंग सिस्टम भी रिलीज करेगी।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]