6000 mAh बैटरी वाले नए 5G फोन की सेल आज से, 6.75 इंच डिस्प्ले और कीमत ₹11,999

लावा बोल्ड एन2 5G की पहली सेल आज 9 जून से शुरू हो रही है, जिसमें यह फोन ₹11,999 के लॉन्च ऑफर पर Amazon.in पर उपलब्ध होगा। ...और पढ़ें

लावा बोल्ड एन2 5G की पहली सेल आज से शुरू होगी।
लॉन्च ऑफर में ₹11,999 में उपलब्ध, Amazon.in पर।
6000mAh बैटरी, Unisoc चिपसेट, IP64 वॉटर रेजिस्टेंस।
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। लावा ने कुछ दिन पहले अपना एक नया 5G फोन लॉन्च किया था जिसे कंपनी ने Lava Bold N2 5G के नाम से पेश किया। वहीं, आज यानी 9 जून से इस फोन की पहली सेल भारत में शुरू होने जा रही है। ये फोन Lava Bold N1 5G का सक्सेसर है।
इस नए मॉडल में इस बार बड़ी सिलिकॉन कार्बन बैटरी, Unisoc चिपसेट, सुपर-स्मूथ डिस्प्ले, डुअल AI रियर कैमरा सेटअप, वॉटर रेजिस्टेंस और क्लीन सॉफ्टवेयर जैसे फीचर्स हैं। चलिए फोन के अन्य फीचर्स जानने से पहले इसकी कीमत पर एक नजर डालते हैं...
Lava Bold N2 5G की कीमत और ऑफर
कीमत की बात करें तो इसकी ऑफिशियल कीमत वैसे तो ₹12,999 है, लेकिन लॉन्च ऑफर के तहत कंपनी इस फोन को सिर्फ ₹11,999 में खरीदने का मौका दे रही है। इस कीमत के साथ यह फोन लोअर मिड-रेंज 5G डिवाइस की केटेगरी में आता है।
Lava Bold N2 5G आज दोपहर 12 बजे Amazon.in पर खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। डिवाइस दो कलर ऑप्शन रीगल गोल्ड और बिलियनेयर ब्लू में खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। इतना ही नहीं इस फोन पर Free Service @ Home स्कीम भी मिल रही है।
इस स्कीम के तहत पूरे भारत में घर पर ही बिक्री के बाद तकनीकी सहायता यानी आफ्टर-सेल्स टेक्निकल हेल्प दी जाएगी। ग्राहक सर्विस सेंटर जाए बिना ही स्टैंडर्ड रिपेयर और ट्रबलशूटिंग की सुविधा ले सकते हैं।
Lava Bold N2 5G के स्पेसिफिकेशन्स
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो लावा के इस डिवाइस में 6.75-इंच का HD+ LCD डिस्प्ले मिल रहा है। साथ ही फोन में 120Hz तक का रिफ्रेश रेट सपोर्ट मिल रहा है जिससे स्मूथ स्क्रॉलिंग एक्सपीरियंस मिलता है। स्क्रीन के ऊपरी हिस्से में नॉच है, जबकि आसानी से इस्तेमाल के लिए साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। धूल और पानी की हल्की बौछारों से बचाव के लिए फोन को IP64 सर्टिफिकेशन मिला है।

फोन को पावर देने के लिए इसमें 6nm प्रोसेस पर बना ऑक्टा-कोर UNISOC T8200 चिपसेट मिल रहा है, जिसके साथ Mali-G57 MC2 GPU मिल रहा है। लावा का कहना है कि यह सेटअप AnTuTu v11 बेंचमार्क पर 500,000 से ज्यादा पॉइंट्स स्कोर करता है।
साथ ही इस फोन में 4GB तक LPDDR4x RAM और 64GB UFS 2.2 इंटरनल स्टोरेज मिल रही है। फोन में एक डेडिकेटेड माइक्रो-SD स्लॉट है जो 1TB तक के कार्ड को सपोर्ट करता है, जिससे ज्यादा एप्स, फोटो और मीडिया के लिए जगह मिल जाती है।
Lava Bold N2 5G के कैमरा स्पेक्स
फोन का कैमरा सेटअप काफी सिंपल है, जहां 13MP का रियर कैमरा और 5MP का फ्रंट कैमरा मिल रहा है। साथ ही फोन में 6000mAh की बैटरी, USB Type-C पोर्ट, 18W चार्जिंग सपोर्ट मिल रहा है। एक बार चार्ज करने पर आप फोन में लगातार 815 मिनट तक YouTube स्ट्रीमिंग और लगभग 743 मिनट तक का टोटल स्क्रीन-ऑन टाइम ले सकते हैं।

Labels
Business
Post A Comment
No comments :