Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

Akshay Kumar के चक्कर में आमिर खान मारने वाले थे Twinkle को तमाचा, 'मेला' की शूटिंग के दौर हुए थे आगबबूला

Akshay Kumar के चक्कर में आमिर खान मारने वाले थे Twinkle को तमाचा, 'मेला' की शूटिंग के दौर हुए थे आगबबूला

ट्विंकल खन्ना और आमिर खान की 'मेला' फिल्म में जोड़ी काफी पसंद की गई थी, लेकिन शूटिंग के दौरान अक्षय कुमार की धर्मपत्नी ने कुछ ऐसा किया, जिससे परफेक्शनि ...और पढ़ें








मेला की शूटिंग के दौरान आमिर से थप्पड़ खाने वाली थीं ट्विंकल/ फोटो- Youtube


मेला के दौरान पड़ने वाला था ट्विंकल खन्ना को थप्पड़


एक्ट्रेस के बर्ताव से सातवें आसमान पर पहुंचा था गुस्सा


अक्षय कुमार की वजह से भड़के थे आमिर खान



एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। ट्विंकल खन्ना भले ही बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस की लिस्ट में अपना नाम न दर्ज करवा पाई हों, लेकिन उन्होंने अपने करियर में 'मेला','बरसात' और 'जब प्यार किसी से होता है', कैसी कई यादगार फिल्में दी हैं। 'मेला' उस दौर में भले ही बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही हो, लेकिन आज के समय में यह फिल्म कल्ट क्लासिक बन चुकी है।


क्या आप जानते हैं कि 'मेला' की शूटिंग के दौरान एक बार अक्षय कुमार की वजह से ट्विंकल खन्ना को थप्पड़ पड़ने वाला था। उन्हें तमाचा कोई और नहीं, बल्कि परफेक्शनिस्ट आमिर खान मारने वाले थे। ट्विंकल की किस बात पर गुस्से से लाल हुए थे आमिर खान, नीचे विस्तार से पढ़ें दिलचस्प किस्सा।

'मेला' की शूटिंग के दौरान ट्विंकल पर भड़के थे आमिर खान

साल 2015 में जब ट्विंकल खन्ना की बुक 'मिसेज फनी बोन्स' ,लॉन्च हुई थी, उस समय पर आमिर खान भी मौजूद थे। करण जौहर ने उस दौरान जब आमिर खान से ये पूछा कि ट्विंकल खन्ना के साथ काम करने का उनका अनुभव कैसा था? क्या तुम्हें लगता है कि यह एक अच्छी एक्ट्रेस हैं? आमिर खान कुछ बोल पाते, उससे पहले ही ट्विंकल खन्ना ने 'मेला' की शूटिंग के दौरान का किस्सा बताते हुए कहा, "नहीं, नहीं..इन्होने एक बार मुझसे गुस्से में पूछा, तुम क्या कर रही हो? ऐसा बिहेवियर क्यों हैं तुम्हारा? काम पर बिल्कुल भी ध्यान नहीं है? मैंने बोला मैं अक्षय कुमार (Akshay Kumar) के बारे में सोच रही हूं। उस वक्त आमिर को इतना गुस्सा आया कि वह मुझे थप्पड़ मारने वाले थे। मुझे अभी भी याद है कि हम दोनों कहीं आउटडोर शूट कर रहे थे।"



लोगों की बेइज्जती करने में ये एक्सपर्ट हैं- आमिर खान

ट्विंकल खन्ना की ये बात सुनकर आमिर कंफ्यूज हो गए और उन्होंने कहा, "क्या सच में?" ट्विंकल ने कहा, "जी हां"। आमिर ने आगे कहा, "मैंने इस तरह का रिएक्शन नहीं दिया था...जिसे सुनकर ट्विंकल ने तुरंत कहा कि आप मुंह बना रहे थे?


ट्विंकल की ये बात सुनकर आमिर भी हंस दिए और उन्होंने अपनी बात आगे बढ़ाते हुए कहा, "मुझे लगता है कि वह फिल्म में बहुत शानदार थीं और हर किसी में एक अलग योग्यता होती है। ट्विंकल के अंदर भी कुछ बड़ी ही खास बातें हैं, जैसे लोगों की बेइज्जती करना, जिसमें वह बहुत ही एक्सपर्ट हैं। जब से मैं इन्हें जानता हूं..इन्होने पूरी जिंदगी मेरी बेइज्जती ही की है।"



2000 में रिलीज हुई थी 'मेला'

बता दें कि मेला साल 2000 में रिलीज हुई थी, जिसमें आमिर खान ने 'किशन प्यारे' का किरदार अदा किया था। फिल्म में ट्विंकल खन्ना ने 'रूपा' का रोल निभाया था। धर्मेंद्र दर्शन के निर्देशन में बनी इस फिल्म में आमिर खान के भाई फैजल खान भी मुख्य भूमिका में थे, जो 'शंकर शाने' बने थे। उस समय पर यह फिल्म 16 करोड़ के बजट में बनी थी, जिसका ग्रॉस कलेक्शन 28 से 29 करोड़ तक का हुआ था।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]