Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

अफगानिस्तान टेस्ट से पहले टीम इंडिया को मिला नया कोच, राजस्थान रॉयल्स के साथ कर चुका है काम

अफगानिस्तान टेस्ट से पहले टीम इंडिया को मिला नया कोच, राजस्थान रॉयल्स के साथ कर चुका है काम


अफगानिस्तान के खिलाफ छह जून से शुरू हो रहे टेस्ट मैच से पहले टीम इंडिया को नया स्पिन कोच मिला है। बीसीसीआई ने मंगलवार को इस बात का एलान किया। ...और पढ़ें






टीम इंडिया को मिला नया कोच


स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम को अफगानिस्तान के खिलाफ खेले जाने वाले इकलौते टेस्ट मैच से पहले नया कोच मिला है। ये शख्स हाल ही में राजस्थान रॉयल्स के साथ था और अब टीम इंडिया के साथ काम करता हुआ दिखाई देगा। इस खिलाड़ी का नाम है साईराज बहुतुले।


बहुतुले को बीसीसीआई ने टीम इंडिया के स्पिन कोच के तौर पर चुना है। बीसीसीआई ने मंगलवार को एक बयान जारी कर इस बात की जानकारी दी है। बयान में लिखा है, "बीसीसीआई साईराज बहुतुले को टीम इंडिया का नया स्पिन कोच बनाने की घोषणा करता है।"

बहुतुले ने जताई खुशी

टीम इंडिया के साथ जुड़ने पर बहुतुले ने खुशी जाहिर की है। बीसीसीआई द्वारा जारी बयान के मुताबिक बहुतुले ने कहा, "भारतीय पुरुष टीम का स्पिन गेंदबाजी कोच नियुक्त किए जाने पर मैं काफी गर्व महसूस कर रहा हूं। एक खिलाड़ी के तौर पर भारत का प्रतिनिधित्व करना गर्व की बात थी। अब एक कोच के तौर पर भारतीय क्रिकेट में योगदान देना काफी खास है।"

ऐसा रहा है करियर

बहुतुले ने भारत के लिए दो टेस्ट और आठ वनडे मैच खेले हैं। वह घरेलू क्रिकेट के दिग्गज माने जाते हैं। उनके नाम फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 630 विकेट और 6176 रन हैं। क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद उन्होंने कोचिंग में हाथ दिखाया। वह घरेलू क्रिकेट में विदर्भ, केरल, गुजरात और बंगाल के साथ कोचिंग कर चुके हैं।


वह साल 2022 में अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम के गेंदबाजी कोच भी रहे थे। 2024 में भी वह टीम के कोचिंग स्टाफ का हिस्सा थे। बहुतुले ने इंडिया-ए के साथ भी काम किया है। वह भारत की सीनियर टीम के साथ भी कुछ दौरों पर बतौर गेंदबाजी कोच काम कर चुके हैं। 2021 से 2024 तक वह बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का हिस्सा भी रहे। आईपीएल-2026 में वह राजस्थान रॉयल्स के साथ काम कर रहे थे।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]