Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]
75-इंच तक स्क्रीन साइज में नया Smart TV लॉन्च, Dolby Vision और 50W के स्पीकर भी

Haier Appliances India ने भारतीय बाजार में अपनी नई HQLED P7 Pro सीरीज स्मार्ट टीवी लॉन्च की है। यह सीरीज 43 से 75 इंच तक के साइज में Google TV, Dolby ...और पढ़ें





75-इंच तक स्क्रीन साइज में नया Smart TV लॉन्च, Dolby Vision और 50W के स्पीकर भी


हायर HQLED P7 Pro सीरीज स्मार्ट टीवी भारत में लॉन्च।


Google TV, Dolby Vision और Gemini इंटीग्रेशन जैसे फीचर्स।


50W 2.1 चैनल स्पीकर और गेमिंग फीचर्स भी उपलब्ध।


टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। अगर आप भी इन दिनों एक बड़ी स्क्रीन वाला नया स्मार्ट टीवी खरीदने की सोच रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। Haier Appliances India ने भारतीय बाजार में अपनी नई HQLED P7 Pro सीरीज स्मार्ट टीवी लॉन्च कर दी है। इस नई सीरीज में होम एंटरटेनमेंट को बेहतर बनाने के लिए टीवी में कई खास फीचर्स को ऐड किया गया है।


इस सीरीज को आप 43-इंच से लेकर 75-इंच तक के साइज में खरीद सकते हैं और इनमें Google TV के साथ Gemini इंटीग्रेशन, Dolby Vision और 50W के 2.1 चैनल स्पीकर सिस्टम जैसे जबरदस्त फीचर्स मिल रहे हैं। चलिए इस इसके बारे में विस्तार से जानते हैं...


नई HQLED P7 Pro Series में क्या-क्या खूबियां?

नई HQLED P7 Pro Series में कई खास फीचर्स देखने को मिल रहे हैं। इन टीवी में कंपनी ने HQLED डिस्प्ले टेक्नोलॉजी का यूज किया है, जो 93 प्रतिशत तक DCI-P3 कलर गैमट सपोर्ट के साथ आता है। इससे आपको बेहतर कलर और ब्राइटनेस एक्सपीरियंस मिलेगा।

टीवी के 50-इंच और उससे बड़े मॉडल में तो HDR10+ और Dolby Vision सपोर्ट भी मिल रहा है, जिससे कंट्रास्ट और डिटेल्स और भी बेहतर दिखाई देती हैं। ऑडियो की बात करें तो सीरीज के 55-इंच और उससे बड़े मॉडल में 50W का 2.1-चैनल स्पीकर सिस्टम और इनबिल्ट सब-वूफर भी मिल रहा है।
टीवी में Dolby Atmos और Total Sonics टेक्नोलॉजी भी

टीवी में Dolby Atmos और Total Sonics टेक्नोलॉजी का सपोर्ट भी मिल रहा है। इससे मल्टी-डायमेंशनल साउंड एक्सपीरियंस मिलने वाला है।साथ ही इन स्मार्ट टीवी में Google TV भी मिल रहा है और इसमें Gemini इंटीग्रेशन भी है।


इसका मतलब है कि यूजर्स वॉयस कमांड के जरिए कंटेंट सर्च करने के साथ-साथ टीवी को हैंड्स-फ्री तरीके से पूरी तरह कंट्रोल भी कर सकते हैं। टीवी में बेहतर पिक्चर क्वालिटी के लिए AI HDR Enhancer, AI Colour Boost, AI Motion और AI Noise Reduction जैसे फीचर्स भी हैं।


गेमिंग करने वालों के लिए टीवी में 120Hz (DLG), MEMC, VRR (Variable Refresh Rate), Auto Low Latency Mode और Gaming Bar जैसे फीचर्स भी मिल रहे हैं। टीवी में 2GB रैम और 32GB स्टोरेज भी मिल रही है।
Haier HQLED P7 Pro Series कीमत और उपलब्धताHaier HQLED P7 Pro Series की शुरुआती कीमत 43-इंच मॉडल के लिए 35,990 रुपये है।
सीरीज के 50-इंच मॉडल की कीमत 43,490 रुपये है।
टीवी के 55-इंच मॉडल की कीमत 49,990 रुपये है।
सीरीज के 65-इंच वेरिएंट की कीमत 67,990 रुपये है।
टीवी के 75-इंच मॉडल की कीमत 90,990 रुपये है।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]