Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

अमेरिका के आयोवा में घरेलू विवाद में गोलीबारी, संदिग्ध समेत 7 लोगों की मौत

अमेरिका के आयोवा में घरेलू विवाद में गोलीबारी, संदिग्ध समेत 7 लोगों की मौत


अमेरिका के आयोवा शहर में घरेलू विवाद के चलते हुई गोलीबारी में संदिग्ध समेत सात लोगों की मौत हो गई। ...और पढ़ें






प्रतीकात्मक फोटो।


आयोवा में घरेलू विवाद के चलते गोलीबारी की घटना


गोलीबारी में संदिग्ध समेत कुल 7 लोगों की मौत


पुलिस के सामने आने पर संदिग्ध ने खुद को मारी गोली



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका के आयोवा शहर में कई जगहों पर गोलीबारी की घटना होने का मामला सामने आया है। इन घटनाओं को लेकर पुलिस ने बताया कि सोमवार को आयोवा शहर में कई जगहों पर हुई गोलीबारी की घटनाओं में कम से कम सात लोगों की मौत हो गई।


ऐसा माना जा रहा है कि यह घटना किसी घरेलू विवाद के कारण हुआ है। ABC की रिपोर्ट के अनुसार, जब पुलिस अधिकारियों ने संदिग्ध बंदूकधारी का सामना किया, तो उसने खुद को गोली मार ली और उसकी मौत हो गई।

पुलिस के सामने आरोपी ने खुद को मारी गोली

मस्कटाइन पुलिस प्रमुख एंथनी कीस के अनुसार, "दोपहर 12 बजे (स्थानीय समय) के आसपास पुलिस को एक कॉल आया। जिसके बाद एक घर में चार पीड़ित मृत पाए गए। पुलिस ने बताया कि संदिग्ध की पहचान मस्कटाइन के 52 वर्षीय रयान विलिस मैकफारलैंड के रूप में हुई है।

पुलिस अधिकारियों के पहुंचने से पहले ही वह घर से निकल चुका था। अधिकारियों ने मैकफारलैंड को पास में ही मिसिसिपी नदी के किनारे एक रास्ते पर ढूंढ निकाला।

कीस ने आगे कहा, "रयान विलिस मैकफारलैंड से बात करते समय, उसने खुद को गोली मार ली। अधिकारियों और EMS कर्मियों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।

जांच के दौरान, पता चला कि शायद और भी पीड़ित हो सकते हैं। इसके बाद पुलिस को दो और पुरुष मृत मिले, जिनके शरीर पर गोली लगने के निशान थे। इनमें से एक व्यक्ति दूसरे घर में और दूसरा पास के ही एक व्यापारिक प्रतिष्ठान में मृत पाया गया।


मस्कटाइन पुलिस विभाग ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा, "शुरुआती जांच में पता चला है कि यह गोलीबारी घरेलू विवाद के कारण हुई थी। इसके अलावा माना जा रहा है कि सभी पीड़ित, मृत संदिग्ध के ही परिवार के सदस्य थे।"
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]