Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

तुम पागल हो, अगर मैं न होता तो जेल में होते'; ट्रंप ने नेतन्याहू को जमकर लगाई फटकार

तुम पागल हो, अगर मैं न होता तो जेल में होते'; ट्रंप ने नेतन्याहू को जमकर लगाई फटकार


अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने इजरायली पीएम नेतन्याहू को लेबनान में बढ़ती सैन्य कार्रवाई को लेकर फोन पर जमकर फटकार लगाई। ट्रंप ने कहा कि अगर वह न होते तो ...और पढ़ें





ट्रंप ने नेतन्याहू को लगाई फटकार (फाइल फोटो- सोशल मीडिया)


अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप और इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। मीडिया आउटलेट 'एक्सियोस' की एक रिपोर्ट के अनुसार, राष्ट्रपति ट्रंप ने लेबनान में इजरायल की बढ़ती सैन्य कार्रवाई को लेकर प्रधानमंत्री नेतन्याहू को फोन पर जमकर फटकार लगाई है।


दरअसल, ईरान के साथ चल रही शांति वार्ता में रुकावट आने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप लेबनान और इजरायल के बीच सीजफायर की मध्यस्तता कर रहे हैं। लेबनान में हमले रोकने के लिए ट्रंप ने नेतन्याहू को फोन किया।

मीडिया आउटलेट एक्सियोस ने एक अमेरिकी अधिकारी के हवाले से बताया कि नेतन्याहू से फोन कॉल के दौरान ट्रंप ने कहा, 'तुम बिल्कुल पागल हो। अगर मैं न होता, तो तुम अब तक जेल में होते। मैं तुम्हारी जान बचा रहा हूं। अब हर कोई तुमसे नफरत करता है। तुम्हारी वजह से हर कोई इजरायल से भी नफरत करता है।"

ट्रंप ने की थी नेतन्याहू और हिजबुल्लाह से बातचीत

गौरतलब है कि इससे ठीक पहले अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने इजरायल और लेबनान के बीच सीजफायर की बात कही थी। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर लिखा, ""मेरी इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ बहुत ही सार्थक बातचीत हुई, और बेरूत में कोई भी सैनिक नहीं भेजा जाएगा, जो सैनिक रास्ते में थे, उन्हें भी वापस बुला लिया गया है। इसी तरह, उच्च-स्तरीय प्रतिनिधियों के माध्यम से, मेरी हिजबुल्लाह के साथ भी बहुत अच्छी बातचीत हुई, और वे इस बात पर सहमत हुए कि गोलीबारी पूरी तरह से बंद कर दी जाएगी। यानी इजरायल उन पर हमला नहीं करेगा, और वे इजराइल पर हमला नहीं करेंगे।"
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]