Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

6000 mAh बैटरी वाले दो नए 5G फोन कल होंगे लॉन्च, चमकने वाली LED लाइट्स और 48MP कैमरा भी

6000 mAh बैटरी वाले दो नए 5G फोन कल होंगे लॉन्च, चमकने वाली LED लाइट्स और 48MP कैमरा भी

Ai+ कंपनी 22 जून को भारत में दो नए 5G स्मार्टफोन, Ai+ Nova 2 Pro 5G और Ai+ Nova 2 Neo 5G लॉन्च करेगी। ये डिवाइस Flipkart पर उपलब्ध होंगे। ...और पढ़ें






6000 mAh बैटरी वाले दो नए 5G फोन कल होंगे लॉन्च, चमकने वाली LED लाइट्स और 48MP कैमरा भी


टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। इंडियन स्मार्टफोन मार्केट में Ai+ कंपनी कल यानी 22 जून को दो नए 5G स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रही है। कंपनी इन डिवाइस को Ai+ Nova 2 Pro 5G और Ai+ Nova 2 Neo 5G के नाम से पेश करने वाली है। लॉन्च इवेंट दोपहर 12 बजे आयोजित होगा। दोनों स्मार्टफोन्स की सेल Flipkart के जरिए शुरू होगी।


कंपनी ने लॉन्च से पहले Flipkart पर दोनों डिवाइस के लिए माइक्रोसाइट लाइव कर दी है, जहां दोनों डिवाइस की कुछ अहम जानकारियां दी गई हैं। खास बात ये है कि दोनों डिवाइस बजट और मिड-रेंज सेगमेंट में आने की उम्मीद है। चलिए इनके बारे में विस्तार से जानते हैं...


Ai+ Nova 2 Pro 5G के स्पेसिफिकेशन्स

कंपनी का कहना है कि Nova 2 Pro 5G को बेहतरीन एक्सपीरियंस देने के लिए डिजाइन किया गया है। डिवाइस में 6.9 इंच का फुल HD+ डिस्प्ले मिल सकता है, जो बड़ी स्क्रीन पसंद करने वाले यूजर्स को आकर्षित करेगा।


साथ ही डिवाइस के बैक पैनल पर चमकने वाली LED लाइट्स भी दी जाएंगी, जो नोटिफिकेशन और कॉल अलर्ट के दौरान चमकेंगी। डिवाइस इमर्सिव डिस्प्ले और प्रो-लेवल फीचर्स ऑफर करेगा। इसकी कीमत 12 हजार रुपये से 15 हजार रुपये के बीच हो सकती है।
Ai+ Nova 2 Neo 5G के स्पेसिफिकेशन्स

दूसरी तरफ Ai+ Nova 2 Neo 5G उन यूजर्स के लिए आ जा रहा है, जो कम बजट में बेहतर बैटरी लाइफ और 5G कनेक्टिविटी चाहते हैं। कंपनी का कहना है कि डिवाइस में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर मिलेगा। जबकि फोटोग्राफी के लिए डिवाइस में 48MP का प्राइमरी रियर कैमरा और पावर बैकअप के लिए 6000mAh की बड़ी बैटरी मिल सकती है।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]