Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

पलामू में आकाशीय बिजली गिरने से एक व्यक्ति की मौत, मवेशी चरा रहे 5 लोग झुलसे

पलामू में आकाशीय बिजली गिरने से एक व्यक्ति की मौत, मवेशी चरा रहे 5 लोग झुलसे

पलामू के कुंडेलवा गांव में सोमवार देर शाम वज्रपात की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। सभी लोग मवेशी चरा रहे थे तभी खरा ...और पढ़ें








आकाशीय बिजली गिरने से एक व्यक्ति की मौत (सांकेतिक तस्वीर)


पलामू के कुंडेलवा गांव में वज्रपात से एक की मौत।


मवेशी चरा रहे पांच लोग आकाशीय बिजली से घायल।


पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंपा।


 मेदिनीनगर (पलामू)। सदर प्रखंड के कुंडेलवा गांव में सोमवार देर शाम वज्रपात की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य घायल हो गए। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एमएमसीएच) पहुंचाया गया।


जानकारी के अनुसार, राजू यादव समेत सभी लोग सोमवार शाम घर के समीप मवेशी चरा रहे थे। इसी दौरान मौसम अचानक खराब हो गया और तेज बारिश शुरू हो गई।

बारिश के बीच अचानक आकाशीय बिजली गिरने से सभी उसकी चपेट में आ गए। अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद राजू यादव को मृत घोषित कर दिया, जबकि पांच घायलों का इलाज किया गया।
प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजनों को सौंप दिया गया। वहीं, घायलों की स्थिति में सुधार होने पर मंगलवार को प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।



घटना के बाद मृतक के परिवार में मातम पसरा है, जबकि गांव में भी शोक का माहौल है। बरसात के मौसम में लगातार हो रही वज्रपात की घटनाओं को देखते हुए प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों, पेड़ों के नीचे और खेतों में जाने से बचने की अपील की है।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]