Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

'पर्सेपोलिस' की रचनाकार मरजाने सत्रापी का 56 की उम्र में निधन, दुनिया को सुनाई थी ईरान की कहानी

पर्सेपोलिस' की रचनाकार मरजाने सत्रापी का 56 की उम्र में निधन, दुनिया को सुनाई थी ईरान की कहानी


साल 2000 की शुरुआत में 'पर्सेपोलिस' नाम की आत्मकथात्मक ग्राफिक उपन्यास से अंतर्राष्ट्रिय ख्याति पाने वाली Mrajane Satrapi ने दुनिया को अलविदा कह दिया। ...और पढ़ें








मरजाने सत्रापी का 56 की उम्र में निधन



एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 'द गैंग ऑफ द जोटास' और 'डियर पेरिस' जैसी फिल्मों और 'पर्सेपोलिस' सीरीज जैसी किताबों के लिए मशहूर मार्जेन सत्रापी का निधन हो गया है। लेखिका और फिल्म निर्देशक ने 56 की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है।
राष्ट्रपति ने जताया शोक

मशहूर फिल्म डायरेक्टर और लेखिका का 4 जून, 2026 को पेरिस में 56 साल की उम्र में निधन हो गया। वह महिलाओं के अधिकारों की वकालत करने के लिए जानी जाने वाली एक प्रमुख एक्टिविस्ट भी थीं। राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन और उनकी पत्नी ब्रिगिट मैक्रॉन ने फिल्ममेकर को श्रद्धांजलि दी और एक सार्वजनिक बयान जारी किया।

उन्होंने कहा, 'उनके निधन से फ़्रेंच संस्कृति की एक प्रमुख हस्ती और आजादी के लिए समर्पित एक कलाकार का नुकसान हुआ है; उनके काम में एक यूनिवर्सल संदेश था और उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बहुत तारीफ मिली। वे एक असाधारण कलाकार थीं जिन्होंने ईरान में बीते अपने बचपन को एक यूनिवर्सल कहानी में बदल दिया'।'




एक साल पहले हुई थी पति की मौत

रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनके दोस्तों और परिवार वालों ने बताया कि उनके पति, फ फिल्म प्रोड्यूसर और एक्टर मटियास रिपा के निधन के एक साल बाद, 'दुख' के कारण उनका भी निधन हो गया।



मरजाने सत्रापी के बारे में

मरजाने सत्रापी (Marjane Satrapi) एक मशहूर फ़्रेंच-ईरानी उपन्यासकार और फिल्म निर्देशक थीं, जो एक एक्टिविस्ट भी थीं। उनका जन्म 22 नवंबर, 1969 को ईरान के रश्त शहर में हुआ था। हालांकि उनका जन्म वहीं हुआ था, लेकिन 1983 में अपने माता-पिता के कहने पर वे अपनी पढ़ाई पूरी करने के लिए वियना, ऑस्ट्रिया चली गईं। 1994 में वे फ़्रांस चली गईं और स्ट्रासबर्ग में अपनी पढ़ाई पूरी की।
मरजाने की मशहूर फिल्में

वे अपनी आत्मकथा पर आधारित कॉमिक बुक और फिल्म 'पर्सेपोलिस' (Persepolis) के लिए सबसे ज्यादा जानी जाती हैं। इस कहानी में तेहरान में उनकी जिंदगी और ईरान में हुई इस्लामिक क्रांति का जिक्र है। उनकी कुछ सबसे लोकप्रिय फिल्मों में 'चिकन विद प्लम्स', 'द गैंग ऑफ द जोटास', 'डियर पेरिस', 'रेडियोएक्टिव' और 'द वॉयस' शामिल हैं।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]